‘जो भारत के साथ साझेदारी करेगा, वह आगे बढ़ेगा’, मनीला में भारतीय समुदाय ने की पीएम मोदी की तारीफ

मनीला, 16 नवंबर . फिलीपींस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने Monday को Prime Minister Narendra Modi की मनीला यात्रा को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में India की पहचान और सम्मान बढ़ा है. जो देश India के साथ साझेदारी करेंगे, वे भी विकास करेंगे.
एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. हर कोई उन्हें जानता है. जो काम वे कर रहे हैं, वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है और इसका फायदा देश के लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों को भी मिलेगा. जो भी India के साथ साझेदारी करेगा, वह भी आगे बढ़ेगा.”
भारतीय समुदाय के सदस्य लछमन दसवानी ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा, “अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में वे सबसे बेहतर रहे हैं. मैंने किसी और नेता को नहीं देखा, जिसने पूरी निष्ठा के साथ खुद को देश और दुनिया की सेवा के लिए समर्पित किया हो.”
उन्होंने इस यात्रा के परिणामों को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि इस मुलाकात के नतीजे बहुत महत्वपूर्ण होंगे. सभी एशियाई और आसियान देश मिलकर आपसी सहयोग बढ़ाएंगे और इससे सभी की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा.
व्यवसायी टीकम चेलानी ने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद फिलीपींस में भारतीयों की पहचान और सम्मान में काफी बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा, “यहां मनीला में हम सभी बहुत उत्साहित हैं. पीएम मोदी ने दुनिया के मंच पर India की स्थिति को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाया है. हम India से दूर रहते हैं, लेकिन जब से उन्होंने पद संभाला है, यहां भारतीयों की अहमियत बढ़ी है और वैश्विक स्तर पर India को ज्यादा पहचान मिली है.”
व्यापारिक संबंधों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए चेलानी ने कहा, “पहले फिलीपींस में India के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब India के साथ व्यापार और कारोबारी गतिविधियां बढ़ी हैं. इसी वजह से कई भारतीय यहां कारोबार के लिए आ रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हालात और बेहतर होंगे.”
Prime Minister मोदी Monday को दो दिन की यात्रा पर मनीला पहुंचे हैं. वह यहां 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे. वर्ष 2026 में फिलीपींस आसियान का अध्यक्ष देश है और उसी की मेजबानी में सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं.
मनीला हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पीएम मोदी का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
–
एवाई/एबीएम


