
सोमनाथ, 27 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘जेन जेड’ और ‘जेन अल्फा’ को लेकर कहा कि ये अवधारणाएं अमेरिका और यूरोप से आई हैं और भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था से इनका सीधा संबंध नहीं है.
सोमनाथ में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि हमारे देश में ‘जेन जेड’ या ‘जेन अल्फा’ जैसी कोई चीज नहीं है. हमारे देश में बेटे-बेटियां, माता-पिता और दादा-दादी व नाना-नानी होते हैं. ‘जेन जेड’ और ‘जेन अल्फा’ जैसे कॉन्सेप्ट अमेरिका और यूरोप से आए हैं और हमारा उस कल्चर से कोई लेना-देना नहीं है. अपने बेटे-बेटियों की भलाई के लिए काम करना हमारा फर्ज है. अपने बच्चों को ‘जेन जेड’ या ‘जेन अल्फा’ जैसे लेबल में बांटना सही नहीं है. हमें साथ मिलकर रहना चाहिए, एक परिवार की तरह रहना चाहिए, अपने बेटे-बेटियों के लिए बिना थके काम करना चाहिए और देश को आगे बढ़ाना चाहिए.
सोमनाथ मंदिर को लेकर सरमा ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में उन्हें सोमनाथ जाने और दर्शन करने का अवसर मिला. उन्होंने यात्रा के इंतजाम के लिए Government का आभार जताया. सरमा ने कहा कि सोमनाथ देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा कि सोमनाथ आने वाले समय में दुनिया के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल होगा.
नेपाल में आई बाढ़ को लेकर भी असम के Chief Minister ने चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हाल ही में असम में भी बाढ़ आई थी और ऐसी आपदाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बाढ़ में लोगों की जान जाने के साथ-साथ घरों और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है. सरमा ने प्रभावित लोगों की शांति और भलाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरमा ने आरोप लगाया कि पार्टी महिलाओं के हितों के खिलाफ काम करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण देश में अब तक समान नागरिक संहिता लागू नहीं हो पाई है. महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए समान कानून जरूरी हैं और उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस का बहिष्कार करने की अपील की.
–
डीकेएम/पीएम