पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति का मौका, उज्बेकिस्तान में कलाकारों और भारतीय समुदाय में दिखा उत्साह

ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती की झलक देखने को मिली. Prime Minister के सामने प्रस्तुति देने वाले स्थानीय कलाकारों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस मौके को बेहद खास और गौरवपूर्ण बताया.

Prime Minister Narendra Modi के सामने प्रस्तुति देने वाले एक म्यूजिशियन ने कहा कि वह इस अवसर को लेकर बेहद खुश हैं. Prime Minister मोदी के सामने परफॉर्म करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. कलाकार ने India और उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक समानताओं का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों की संस्कृतियों में कई समानताएं हैं, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं.

एक अन्य कलाकार ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है. Prime Minister के सामने प्रस्तुति को लेकर कलाकार थोड़े घबराए हुए थे, लेकिन बाद में उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने महसूस किया कि उनका डांस अच्छा रहा.

भारतीय समुदाय से जुड़े एक कलाकार ने Prime Minister के सामने प्रस्तुति देने के अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल बताया. उन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. इस दौरान वह उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़े नर्वस भी थे, लेकिन Prime Minister मोदी के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व का क्षण रहा.

उज्बेकिस्तान में रहने वाले एक भारतीय ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात को अपने जीवन का खास पल बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मिलना उनका एक बड़ा सपना था, जो आज पूरा हो गया. उन्होंने India और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक संबंधों का भी उल्लेख किया.

पीएसके/डीकेपी

Leave a Comment