‘जेन-जी का जनादेश बदलेगा उत्तर प्रदेश’, सपा मुख्यालय के बाहर लगा नया पोस्ट

Lucknow, 10 सितंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां अभी से अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं और इस बार सबका फोकस है युवा वोटरों यानी ‘जेन-जी’ पर. इस बीच Thursday को Samajwadi Party मुख्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने नई चर्चा छेड़ दी है.

Samajwadi Party कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है – “जेन-जी का जनादेश बदलेगा उत्तर प्रदेश.” जानकारी के अनुसार, सरोजिनी नगर विधानसभा से केशव प्रसाद रावत ने यह पोस्टर लगवाया है.

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी की नजर अब नई पीढ़ी पर है. हाल ही में उन्होंने जेन-जी तक पहुंचने के लिए कॉलेज, यूनिवर्सिटी और हॉस्टल्स में दो हफ्ते के छात्र जागरूकता अभियान की बात कही है.

दरअसल, बीते Tuesday को पार्टी ऑफिस में समाजवादी छात्र सभा के लिए नई ड्रेस भी लॉन्च की गई. इस दौरान छात्रसभा के कार्यकर्ता नीली टीशर्ट, नीली जींस और लाल टोपी में नजर आए. अब यही ड्रेस समाजवादी छात्रसभा की ऑफिशल ड्रेस होगी.

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, “नीला रंग युवाओं का रंग है, नई पीढ़ी का रंग है, बहुजन समाज का रंग है, अन्याय के खिलाफ लड़ाई का रंग है. नीला रंग बहुजन समाज के साथ आइडियॉलजी का भी है. नई पीढ़ी की नई सोच होती है.”

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी अब नई पीढ़ी के छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत दो सप्ताह के छात्र जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में जाकर युवाओं के मुद्दों को सुना और उठाया जाएगा.

गौरतलब है कि सिर्फ Samajwadi Party ही नहीं बल्कि कांग्रेस और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उत्तर प्रदेश के युवाओं और जेन-जी वोटरों को साधने के लिए अलग-अलग अभियान चला रही हैं.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment