Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की हो सीबीआई जांच : बाबूलाल मरांडी

जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की हो सीबीआई जांच : बाबूलाल मरांडी

रांची, 9 सितंबर . Jharkhand विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी.

उन्होंने कहा कि अगर Government हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो हम विधानसभा के अंदर भी चले जाएंगे. फिर चाहे हम पर गोली चले, लाठी चले या मुकदमा दर्ज हो, हम युवाओं के लिए जेल भी चले जाएंगे, लेकिन कुछ भी हो, यहां के नौजवानों को न्याय मिलना चाहिए. न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी. यहां तो कांग्रेस की Government है. ऐसे में उनको आरोप लगाने का हक नहीं है. Government उनकी है, तो जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर जांच करानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि Jharkhand प्रदेश के नौजवानों ने Government की सभी चुनौतियों को स्वीकार किया. Government ने छात्रों पर आंसू गैस और वाटर कैनन छोड़े, डंडे चलाए, लेकिन नौजवान सभी को झेलते हुए विधानसभा गेट तक पहुंचे. नौजवान चाहते तो विधानसभा के अंदर भी घुस सकते थे, लेकिन उनको पता है कि उनकी सीमा क्या है.

मरांडी ने आगे कहा कि प्रदेश के छात्र और नौजवान पिछले 4-5 वर्षों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं. वे कभी जेएसएससी के दफ्तर का घेराव करते हैं, कभी जेपीएससी के ऑफिस का घेराव करते हैं, कभी विधानसभा का घेराव करते हैं. कभी Governor भवन के समक्ष धरना पर बैठते हैं, लेकिन Government उनको सुनने को तैयार नहीं है. चाहे प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां हों या वन विभाग के पदाधिकारियों की नियुक्तियां या एक्साइज विभाग के सिपाहियों की नियुक्तियां हो या जेपीएससी की परीक्षाएं, या सीजीएल का पेपर हो, सभी जगह गड़बड़ी और घोटाला है. नौजवान और छात्र एक ही मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं कि इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान है, सीबीआई की जांच. Government दिखावे के लिए मामले की सीआईडी जांच करा रही है, लेकिन इस पर कैसे भरोसा और विश्वास किया जाए.

–

डीके/एबीएम

Share