जूनियर विमेंस एशिया कप: चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ के बाद भारत एलीट पूल में टॉप पर; क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

मोकी (चीन), 9 सितंबर . जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 के अपने आखिरी एलीट पूल मैच में India ने चीन के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला. इस नतीजे के साथ India ने पूल स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए 10 अंक (तीन जीत और एक ड्रॉ) हासिल किए और बेहतर गोल अंतर के कारण एलीट पूल में पहला स्थान सुनिश्चित किया.

India अब अपना ध्यान नॉकआउट स्टेज पर लगाएगा, जहां 10 सितंबर को ‘क्वार्टर-फाइनल 1’ में उसका मुकाबला Pakistan से होगा. Pakistan चार मुकाबलों में सात प्वाइंट के साथ चैलेंजर पूल में तीसरे स्थान पर रहा.

Wednesday को मोकी में खेले गए इस मुकाबले में चीन ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में करते हुए लगातार India के हाफ में हमले किए और भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया. मेजबान टीम को शुरुआती दौर में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन India ने शानदार बचाव करते हुए उन्हें बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया.

पहले क्वार्टर में सात मिनट से भी कम समय शेष था, इस बीच चीन को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला. हालांकि, भारतीय गोलकीपर निधि ने शानदार बचाव करते हुए स्कोर बराबर रखा.

इस बचाव से India का आत्मविश्वास बढ़ा और उसने हमले शुरू किए. हालांकि, चीन का डिफेंस मजबूत बना रहा और उन्होंने India के हमलों को अच्छे से रोका, जबकि मेजबान टीम ने भी काउंटर-अटैक के जरिए खतरा पैदा करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के खत्म हुआ.

India ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक इरादे के साथ करते हुए चीनी डिफेंस पर और ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश की. इस बीच, चीन ने भी खतरनाक अंदाज बनाए रखा. क्वार्टर खत्म होने में सात मिनट से कुछ ज्यादा समय रहते चीन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन India ने एक बार फिर मजबूती से बचाव करते हुए मैच का खाता खुलने से रोक दिया.

India ने लगातार दबाव बनाकर जवाब दिया और दूसरे क्वार्टर में 3 मिनट से भी कम समय रहते पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया. चीन ने शुरुआती कोशिश को रोक दिया, लेकिन India को दोबारा पेनाल्टी कॉर्नर मिला. चीनी डिफेंस एक बार फिर मजबूती से डटा रहा और खतरे को टाल दिया. इसी के साथ दूसरा क्वार्टर 0-0 के स्कोर पर खत्म हुआ.

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर हमले किए; भारतीय डिफेंस मजबूत बना रहा, जबकि चीन ने गोल करने के मौके तलाशे. India ने भी अटैकिंग हाफ में मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी. तीसरे क्वार्टर में 5 मिनट से भी कम समय शेष था कि चीन को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन India ने एक बार फिर स्थिति को अच्छे से संभाला और गेंद को क्लीयर कर दिया. तीसरा क्वार्टर बिना किसी गोल के खत्म हुआ.

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें पहला गोल करने की कोशिश करती रहीं. India ने डिफेंस में अनुशासन बनाए रखा और अटैक में मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन चीनी डिफेंस भी मजबूत रहा. दोनों तरफ से कोशिशों के बावजूद, कोई भी टीम विरोधी टीम के डिफेंस को भेद नहीं सकी और मैच 0-0 से ड्रॉ पर खत्म हुआ.

इस नतीजे के बाद India और चीन को एक-एक प्वाइंट मिला और दोनों टीमें एलीट पूल स्टेज में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 प्वाइंट पर रहीं. हालांकि, बेहतर गोल अंतर के कारण India एलीट पूल में टॉप पर रहा.

आरएसजी

Leave a Comment