Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हाल जानने घर पहुंचीं दिशा पाटनी

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हाल जानने घर पहुंचीं दिशा पाटनी

Mumbai , 19 अक्टूबर . Sunday शाम Mumbai के जुहू इलाके में Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया. इस घटना के बाद से Actor की दोस्त दिशा पाटनी को देर रात उनके घर पहुंचते हुए देखा गया.

Actress दिशा पाटनी सफेद रंग के स्लीवलेस टॉप और हल्के नीले रंग की ढीली जींस में नजर आईं. कार से उतरने के बाद वह सीधे टाइगर श्रॉफ से मिलने के लिए अंदर चली गईं. टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार तीन लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है. इस चौंकाने वाली घटना के बाद टाइगर की कुशलता को लेकर चिंता बनी हुई है, इसी बीच दिशा उनसे मिलने पहुंचीं.

दरअसल, इस घटना से ठीक पहले टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बजाज, करणवीर मेहरा और अपारशक्ति खुराना जुहू के एक ग्राउंड पर साथ में फुटबॉल खेल रहे थे. अभिषेक ने मीडिया से पुष्टि की कि गोलीबारी की घटना से पहले वे सब साथ खेल रहे थे और टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, “माता रानी की देन है कि वे अब ठीक हैं.”

बता दें कि यह घटना Sunday शाम को हुई थी, जब बाइक पर सवार तीन लोगों ने जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर कथित तौर पर फायरिंग की थी. जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इस हमले में उनके ड्राइवर फिरदोस समेत दो लोग घायल हुए हैं.

वहीं, इस घटना के बाद Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे भी Actor से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर के हाथ पर पट्टी और कंधे व छाती पर ड्रेसिंग दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि उन्हें चोटें आई हैं. फायरिंग की कड़ी निंदा करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने Mumbai Police कमिश्नर से बात की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.

उन्होंने कहा कि चाहे सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, हर किसी की सुरक्षा Police और Government की जिम्मेदारी है. Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी Police कमिश्नर को इस मामले की तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

–

एनएस/एएस

Share