जम्मू-कश्मीर: नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

श्रीनगर, 28 अगस्त . जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में Governmentी नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति से कथित तौर पर लगभग 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है. Police ने Friday को बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Police ने बताया कि एक व्यक्ति ने Governmentी नौकरी दिलाने और श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान पहलगाम में टेंट लगाने की अनुमति दिलाने के बहाने धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी. इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

Police के अनुसार, खानाबल के निवासी वहीद अहमद इत्तू ने लिखित शिकायत दी थी. वहीद अहमद ने आरोप लगाया कि उसके साथ अनंतनाग जिले के ही रहने वाले आबिद हुसैन नेगरू ने धोखाधड़ी की है.

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को यह कहकर बहलाया-फुसलाया कि वह Police विभाग में एसपीओ के तौर पर Governmentी नौकरी दिला सकता है और अपनी Political पहुंच का इस्तेमाल करके अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए पहलगाम में टेंट लगाने की अनुमति भी दिला सकता है.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के लिए उससे कुल 8.25 लाख रुपए लिए.

शिकायत का संज्ञान लेते हुए अनंतनाग Police ने बीएनएस की धारा 318(4) और 351(3) के तहत First Information Report दर्ज करते हुए जांच शुरू की है.

अनंतनाग Police ने दोहराया कि Governmentी नौकरी या अन्य आधिकारिक लाभों के झूठे वादे करके लोगों के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी या शोषण में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जनता को सतर्क रहने और ऐसे धोखाधड़ी वाले आश्वासनों का शिकार न बनने की सलाह दी गई है.

फिलहाल, Police धन, भूमि और नौकरी से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है, जिनमें लोगों को धोखेबाजी से, बड़े-बड़े नामों का हवाला देकर और Political दलों का जिक्र करके ठगा जाता है.

डीसीएच/

Leave a Comment