
रायपुर, 28 अगस्त . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान रायपुर में एक महिला ने सीएम विष्णुदेव साय को राखी भी बांधी.
सीएम साय ने कहा, “आज रक्षाबंधन है. सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ के सभी लोगों और अपनी बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं.”
अपने दिल्ली दौरे को लेकर Chief Minister ने बताया कि वे एक दिन के लिए दिल्ली गए थे. उन्होंने कहा, “जब मैं पिछली बार दिल्ली गया था, तब मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से नहीं मिल पाया था. उन्होंने Thursday को मुझे समय दिया था, तो मैं रात में उनसे मिला और उन्हें छत्तीसगढ़ के लोगों के बारे में बताया.”
नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद खबर है कि नेपाल में भीषण बाढ़ आई है. हमारे देश और हमारे राज्य के लोगों के लापता होने की खबरें आ रही हैं. हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.”
उन्होंने बताया कि Government ने इसको लेकर कंट्रोल रूम बनाया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. अगर किसी को मदद की जरूरत है तो वह उस नंबर पर कॉल कर सकता है. Government जरूर उनके साथ खड़ी रहेगी.
बता दें कि ताजा जानकारी के मुताबिक, नेपाल के भोटेकोसी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है जबकि 977 लोग अभी भी लापता हैं. यह जानकारी नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने Friday को जारी की है.
वहीं, आने वाले नगर निगम चुनावों पर Chief Minister साय ने कहा कि हर जगह काम अच्छा चल रहा है और आने वाले समय में जहां भी चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी अच्छी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में हमने हर जगह अच्छा काम किया है.
–
वीकेयू/पीएम