Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में मांगित-जमांडू सड़क का शिलान्यास, विधायक सज्जाद बोले -पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में मांगित जमांडू सड़क का शिलान्यास, विधायक सज्जाद बोले पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में मांगित-जमांडू सड़क का शिलान्यास, विधायक सज्जाद बोले -पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बनिहाल, 31 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए Saturday को स्थानीय विधायक सज्जाद शाहीन ने बहुप्रतीक्षित मांगित-जमांडू सड़क परियोजना का शिलान्यास किया. इस अवसर पर जेसीबी के माध्यम से सड़क के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई. शिलान्यास समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और युवा मौके पर मौजूद रहे.

इस दौरान विधायक सज्जाद शाहीन ने से बात करते हुए कहा कि जमांडू एक बड़ा पर्यटन स्थल है, लेकिन अब तक वहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं थी. ऐसे में उनकी Government ने वहां के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं.

विधायक ने कहा, “जमांडू में हमने 40 लाख रुपये की लागत से एक इको-पार्क का प्रस्ताव तैयार किया है और 10 लाख रुपये की लागत से एक क्रिकेट ग्राउंड को भी मंजूरी दी गई है. लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वहां सड़क का न होना था. किसी भी पर्यटन स्थल तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए सड़क का होना सबसे पहली और जरूरी शर्त है.”

उन्होंने आगे कहा, “आज हम सबके लिए, न सिर्फ यहां की जनता के लिए बल्कि मेरे लिए भी बतौर इस क्षेत्र के प्रतिनिधि यह खुशी की बात है कि आज हम जमांडू सड़क के काम की शुरुआत कर रहे हैं. पिछले साल 2025 में हमने जमांडू में एक बहुत बड़ा जलसा किया था और उसी दिन हमने वादा किया था कि जमांडू के लिए सड़क बनाएंगे. आज हमारा वह वादा पूरा होता नजर आ रहा है. आज काम शुरू हो गया है और हमारी कोशिश रहेगी कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए.”

विधायक शाहीन ने बताया कि सिर्फ जमांडू सड़क ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कई अन्य सड़कों पर भी काम चल रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि मांगित से एक आंतरिक सड़क भी बनाई जा रही है, जिसके लिए 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं. यह सड़क मुख्य जमांडू सड़क के साथ जुड़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को आपस में बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी.

उन्होंने कहा, “शुरुआती तौर पर हमने इसके लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया है. इसके बाद जितनी भी अतिरिक्त फंडिंग की जरूरत होगी, हम उसे उपलब्ध कराकर इस लिंक को भी पूरा कर लेंगे.” विधायक सज्जाद शाहीन ने कहा कि उनकी Government का फोकस सिर्फ सड़क, बिजली, पानी, पुल और खेल के बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में छिपी पर्यटन की असीम संभावनाओं को दुनिया के सामने लाना भी उनका लक्ष्य है.

उन्होंने बताया, “यहां बड़े-बड़े खूबसूरत इलाके हैं. मांगित का जिक्र हो या अन्य जगहों का, पर्यटन के लिहाज से यहां कई खूबसूरत पॉइंट हैं. हम उन्हें बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं.”

अपने पर्यटन रोडमैप के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में पोगल में 50 लाख रुपये की लागत से एक पार्क को मंजूरी दिलाई गई है. पिछले ही हफ्ते गूल में दो इको-पार्क का शिलान्यास किया गया है, जबकि नौगाम में एक इको-पार्क का टेंडर प्रक्रिया में है. इसी कड़ी में जमांडू में 40 लाख का पार्क, नील में एक पार्क और ताज-बल, महू क्षेत्र में भी एक इको-पार्क बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि चरणबद्ध तरीके से इन सभी इलाकों में पर्यटन को आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए. पहले हम पार्क बनाएंगे, फिर व्यू-पॉइंट विकसित करेंगे, लोगों के आने-जाने के लिए रास्ते, पानी और रहने की व्यवस्था करेंगे. जब यह बुनियादी पर्यटन ढांचा तैयार हो जाएगा, तो हम यहां होम-स्टे क्लस्टर बनाएंगे. इससे जब पर्यटक आएंगे तो वे स्थानीय लोगों के घरों में रहेंगे. इससे स्थानीय लोगों के लिए आय का एक नया जरिया शुरू होगा, नौजवानों को रोजगार मिलेगा और यहां के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा. यह एक पूरा रोडमैप है, जिस पर हम चल रहे हैं. यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में हम इसे पूरी तरह लागू करेंगे.”

सड़क के शिलान्यास पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की और विधायक का आभार व्यक्त किया. शौकीन रहमान नाम के एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह सड़क हमारी बहुत पुरानी मांग थी. यह सड़क जमांडू के लिए जा रही है, जो एक बहुत अच्छा टूरिस्ट प्लेस है. वहां 40 लाख की लागत से पार्क का भी ऐलान किया गया है. हम सज्जाद साहब के बहुत शुक्रगुजार हैं जिन्होंने यह सड़क दी और उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि इस सड़क को जल्द पूरा किया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि पार्क बनने से पर्यटन बढ़ेगा और इससे अपने आप आय में वृद्धि होगी. जब टूरिस्ट आएगा तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा. दुकानदारों को भी फायदा होगा और जो बेरोजगार नौजवान बैठे हैं, उनके लिए भी यह एक अच्छा कदम है.

अहमद नाइक ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि इस सड़क की कटिंग का काम शुरू हो गया है. हमें इसका बहुत लंबे समय से इंतजार था. हम सज्जाद शाहीन का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने वादा किया था कि मैं आपको यह सड़क बनाकर दूंगा. आज काम शुरू हो गया. इसके अलावा उन्होंने 40 लाख का पार्क और 10 लाख की लागत से ग्राउंड का प्रोजेक्ट भी दिया है, जो हमारा सपना था.”

उन्होंने पार्क के फायदे गिनाते हुए कहा, “पार्क बनने और सड़क बनने से पर्यटन आएगा और उससे हमारा रोजगार बढ़ेगा. जो नौजवान बेरोजगार बैठे हैं, अगर पर्यटन आता है तो कम से कम 20 से 25 घरों का रोजगार तो इसी से चल सकता है.”

–

पीआईएम/पीएम

Share