Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, सीएम योगी लेंगे जायजा : मेयर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, सीएम योगी लेंगे जायजा : मेयर

अयोध्या, 31 अक्टूबर . रामनगरी अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 7 नवंबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर होगा. यह अयोध्या में आयोजित होने वाला दसवां भव्य दीपोत्सव समारोह होगा. इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में खास होने वाला है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार मुख्य अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे. इससे पहले सीएम योगी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अयोध्या आएंगे.

अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने Saturday को दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ 2 नवंबर को अयोध्या का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेंगे. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव से पहले समीक्षा करने की Chief Minister की एक व्यवस्था रही है. इसी व्यवस्था के तहत 2 नवंबर को उनका अयोध्या आगमन संभावित है, जब वे दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “गृह मंत्री का आगमन इस बार दीपोत्सव पर हो रहा है. वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने देश की बरसों पुरानी समस्याओं को समाप्त किया है, चाहे वह कश्मीर से धारा 370 हटाने का मामला रहा हो या मध्य India में बने लाल गलियारे यानी नक्सलवाद की समस्या को जड़ से समाप्त करना रहा हो.”

उन्होंने कहा, “ऐसे नेता जिन्होंने देश को नशा मुक्त करने का अभियान अपने हाथ में ले रखा है, ऐेसे अमित शाह का हम अयोध्या में स्वागत करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. हमें प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हम लोगों के बीच आ रहे हैं.”

बता दें कि इस बार का दीपोत्सव योगी Government के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. 10वां दीपोत्सव होने के कारण इसे और भी भव्य बनाने की योजना है. सरयू घाट पर लाखों दीयों से राम की पैड़ी को रोशन करने की तैयारी चल रही है. प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए हैं.

पिछले नौ वर्षों से अयोध्या का दीपोत्सव हर साल नया रिकॉर्ड बना रहा है. इस बार गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह आयोजन और भी ऐतिहासिक होने की उम्मीद है.

–

पीआईएम/पीएम

Share