Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

असम के किसानों को राहत, गुवाहाटी हवाई अड्डे को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मिली मंजूरी

असम के किसानों को राहत, गुवाहाटी हवाई अड्डे को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मिली मंजूरी

New Delhi, 31 अक्टूबर . केंद्र Government ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है. इससे राज्य के किसानों और निर्यातकों को राहत मिलेगी. यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Saturday को दी.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने बताया कि यह मंजूरी असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा के अनुरोध पर दी गई है.

उन्होंने लिखा, “असम के लिए बड़ी खबर! Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा के अनुरोध पर, मोदी Government ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अगरवुड चिप्स और अगरवुड तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है.”

मंत्री ने कहा कि इस कदम से उन किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो इस उत्पाद से जुड़े हैं, जिसके उत्पादन में असम सबसे आगे है.

गोयल ने कहा, “यह इस खास उत्पाद से जुड़े किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत है, जिसका असम एक प्रमुख उत्पादक है. यह न केवल असम के लिए, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के लिए लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कदम है, जिससे संभावित बाजार अब और भी करीब आ जाएंगे.”

इसके अलावा, उन्होंने असम और पूर्वोत्तर के लोगों को बधाई दी.

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब असम ने अक्टूबर में Dubai को 123 किलोग्राम अगरवुड (अगर की लकड़ी) के टुकड़े निर्यात किए. राज्य Government ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम बताया.

Chief Minister सरमा ने तब कहा था कि यह निर्यात राज्य के पारंपरिक अगरवुड उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस उद्योग से 50,000 से अधिक किसान और मजदूर जुड़े हुए हैं.

सरमा ने कहा था, “असम की सुगंधित विरासत को दुनिया तक ले जा रहे हैं!”

Chief Minister कार्यालय के अनुसार, देश के कुल अगरवुड संसाधनों में से लगभग 81 प्रतिशत हिस्सा असम का है.

‘एक्विलारिया’ प्रजाति के पेड़ों में बनने वाली एक सुगंधित लकड़ी अगरवुड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर इत्र, अगरबत्ती, एसेंशियल ऑयल और पारंपरिक सुगंधित उत्पादों को बनाने में किया जाता है.

–

एबीएस

Share