भारत ने आधुनिक इतिहास में सबसे तेज और सबसे व्यापक स्तर पर गरीबी कम करके दिखाया: पीयूष गोयल

New Delhi, 31 अक्टूबर . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विश्व बैंक समूह की ‘अक्टूबर 2026 पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ (गरीबी और समानता रिपोर्ट) का हवाला देते हुए कहा कि India ने आधुनिक इतिहास में गरीबी कम करने के सबसे तेज और व्यापक प्रयासों में से एक को करके दिखाया है.
रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र है. इसमें बताया गया है कि 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग ‘लोअर-मिडल-इनकम’ (निम्न-मध्यम आय) गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं. इस दौरान गरीबी दर 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत पर आ गई है.
पीयूष गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में लक्षित नीतियों, संरचनात्मक सुधारों और दृढ़ शासन के कारण संभव हो पाई है. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “2011 से 2023 के बीच, 49.6 करोड़ नागरिक ‘लोअर-मिडल-इनकम’ गरीबी रेखा (4.20 डॉलर प्रतिदिन, 2021 पीपीपी) से ऊपर आ गए हैं, जिससे गरीबी दर 57.7 प्रतिशत से गिरकर 16.1 प्रतिशत हो गई है. यदि 3 डॉलर प्रतिदिन (2021 पीपीपी) के मानक से देखें, तो अत्यधिक गरीबी 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है.”
2017 से 2023 के बीच कुल रोजगार में 13.4 करोड़ की वृद्धि हुई, जो कामकाजी उम्र की आबादी में हुई वृद्धि से लगभग दोगुनी है. एक्स पर अपनी पोस्ट में गोयल ने लिखा, “इस आर्थिक बदलाव में ग्रामीण महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है. बड़ी संख्या में महिलाओं ने वेतन पाने वाले कार्यों में प्रवेश किया, जिससे परिवारों में कमाने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ी और परिवारों की आय में भी इजाफा हुआ. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कल्याणकारी लाभ पहुंचे हैं, जिसमें ग्रामीण India ने तेजी से प्रगति करते हुए ऐतिहासिक असमानता को व्यवस्थित रूप से कम किया है.”
99 प्रतिशत आबादी तक बिजली पहुंचने से अब लोगों के लिए बुनियादी जीवन स्तर को आसान बनाना एक वास्तविकता बना है.
विश्व बैंक का कहना है कि ये परिणाम मजबूत खपत, महिलाओं के नेतृत्व वाले रोजगार और व्यापक सामाजिक हस्तांतरण के कारण मिले हैं. जिसमें लक्षित खाद्य सुरक्षा से लेकर सीधे लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना शामिल है.
गोयल ने कहा, “सुशासन को अंततः जनता के भरोसे से मापा जाता है. यही बदलाव एनडीए और Prime Minister मोदी के नेतृत्व में लोगों के निरंतर विश्वास का आधार है. 140 करोड़ भारतीयों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अडिग है; हम विकास के अवसरों का विस्तार करना और एक आत्मनिर्भर, विकसित India का निर्माण करना जारी रखेंगे.”
–
एसडी/पीएम


