Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

अर्शदीप के नाम टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि, खास रिकॉर्ड में की टिम साउदी की बराबरी

अर्शदीप के नाम टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि, खास रिकॉर्ड में की टिम साउदी की बराबरी

हैमिल्टन, 1 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को आउट करने के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है.

अर्शदीप टी20 क्रिकेट में एक से 6 ओवर के बीच यानी पावरप्ले में (फुल मेंबर देशों के खिलाफ) सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए हैं. उन्होंने फिन एलन को आउट करने के साथ ही पावरप्ले में अपना 65वां टी20 विकेट हासिल किया और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी की. साउदी के नाम भी पावरप्ले में 65 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में ब्लेसिंग मुजारबानी 62 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. न्यूजीलैंड को तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई. एडम मिल्ने ने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (1) को आउट किया और फिर चौथे ओवर में संजू सैमसन (4) को भी पवेलियन भेजा. शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

ईशान किशन बेहतरीन फॉर्म में नजर आए और 32 गेंदों पर 61 रन की तेज-तर्रार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 50 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने.

हालांकि, नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 6 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नाथन स्मिथ और ब्लेक टिकनर ने भी 2-2 विकेट हासिल किए.

–

एसएम/एएस

Share