Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

युवा एकता से जुड़कर विकसित भारत में दिया योगदान ही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : ब्रजेश पाठक

युवा एकता से जुड़कर विकसित India में दिया योगदान ही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : ब्रजेश पाठक

Lucknow, 31 अक्टूबर . सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश Government ने युवाओं के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल विकास योजना’ लॉन्च की है, जिसके तहत ट्रेनिंग के बाद कंपनियों में सीधा प्लेसमेंट मिलेगा और इसके लिए कई कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन हुए हैं. वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, वे सिर्फ सुर्खियों के लिए आंदोलन कर रहे हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा, आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश Government ने सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं के लिए नई योजना लॉन्च की है. यह पूरे प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास से जोड़ेगी और ट्रेनिंग सेंटर से उन्हें कंपनी प्लेसमेंट के माध्यम से सीधे रोजगार मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न कंपनियों से भी एमओयू साइन किए गए हैं. मैं प्रदेश के सभी युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और Chief Minister योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता हूं. सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि प्रदेश और देश के युवा सीधे India की एकता और अखंडता से जुड़कर विकसित India में अपना योगदान दें.

डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी कांग्रेस के पास कोई काम बचा नहीं है. कांग्रेस और Samajwadi Party, इंडिया गठबंधन के लोग चाहते हैं कि ढंग से अलोकतांत्रिक काम किए जाएं, प्रदेश को, देश को डिस्टर्ब किया जाए. आज जब विकसित India का संकल्प एक तरफ पीएम मोदी ने लिया है और उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है जबकि विपक्ष को केवल नकारात्मकता दिखाई दे रही है. इनको चाहिए कि चुनाव में जाएं, सीधे जनता से बात करें. यह आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि अखबार की सुर्खियां बने रहें और 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हो जाने के बाद, जब तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की Government बन जाएगी, तब ये लोग एक भी आंदोलन नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि यह केवल गुमराह करने के लिए, अपना चेहरा छुपाने के लिए, संभावित हार को देखकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. यूपी में 2027 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ रही है. उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग यह तय कर चुके हैं कि गुंडे-माफियाओं को प्रदेश से बाहर करना है.

वहीं, भाजपा एमएलसी और Maharashtra के पूर्व मंत्री परिणय फुके ने कहा, “जिस प्रकार से संविधान ने इस देश में विपक्षी दलों को अपना विषय रखने के लिए संसद की स्थापना की, Lok Sabha की स्थापना की, उसमें निश्चित रूप से आप अपना विषय रख सकते हैं, विपक्ष अपना विषय रख सकता है. जो भी विरोध करना है, वह कर सकते हैं. इस प्रकार से रास्ते पर महाभियोग चलाने का जो राहुल गांधी जी प्रयत्न कर रहे हैं, निश्चित ही यह संविधान के खिलाफ है. इस देश में संविधान के खिलाफ वातावरण निर्माण करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि एक नैरेटिव इस देश में ऐसा फैलाया जा रहा है कि जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, ये कोई काम की नहीं हैं या ये गलत काम कर रही हैं. जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं, इससे उनके जो मंसूबे हैं कि देश के नागरिकों का संविधान के प्रति विश्वास कम हो, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास कम हो, वह स्पष्ट दिखाई देता है. देश में संविधान हटाकर कम्युनिस्ट विचारधारा लाने का राहुल गांधी का प्रयत्न है और इसलिए इस प्रकार के महाभियोग और इस प्रकार के आंदोलन कर रहे हैं.

राहुल गांधी के रेड फ्लैग वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि कल ही वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें 50.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और यह सिर्फ इसलिए हो पाया क्योंकि इस देश में राष्ट्रवादी Government है. इस देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में Government पिछले 12 साल से काम कर रही है.

Maharashtra के पूर्व मंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचार से इस देश में Government चल रही है और इसी कारण इस देश में हर गरीब व्यक्ति तक सभी योजनाएं पहुंच रही हैं. गांव के आखिरी व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाने का काम किया जा रहा है. प्रत्येक व्यक्ति के हाथ को काम मिलना चाहिए, इसके लिए मोदी जी 12 साल से प्रयत्न कर रहे हैं. यह आरएसएस का विचार है, जिसके कारण इतने बड़े पैमाने पर लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं. मुझे ऐसा लगता है कि विश्व बैंक की जो रिपोर्ट है, यह राहुल गांधी जैसे लोगों के मुंह पर एक बड़ी चपत है.

–

केके/पीएम

Share