चिराग पासवान के जन्मदिन पर 5,000 लोगों में बांटे कपड़े, नसीरुद्दीन शाह के बयान की अहमद अली अय्यूबी ने की निंदा

डिब्रूगढ़ (असम), 31 अक्टूबर . लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के असम प्रदेश अध्यक्ष अहमद अली अय्यूबी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं Union Minister चिराग पासवान के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने करीब 5,000 लोगों और बच्चों के बीच कपड़े वितरित किए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने Union Minister सर्बानंद सोनोवाल को भी जन्मदिन की बधाई दी. इसके साथ ही अय्यूबी ने Actor नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की और उनके विचारों को गलत बताया.
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के असम प्रदेश अध्यक्ष अहमद अली अय्यूबी ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह एक वरिष्ठ और सम्मानित कलाकार हैं. देश के लोग आज भी उनका सम्मान करते हैं, लेकिन उनके हालिया बयान से वे सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने जो टिप्पणी की है, वह पूरी तरह गलत है और पार्टी इसका विरोध करती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी उनके विचारों का समर्थन नहीं करती.
अय्यूबी ने कहा कि देश में जेन-जी युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है और युवा अपने करियर तथा भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि Government युवाओं का समर्थन नहीं कर रही है. चिराग पासवान ने भी जेन-जी युवाओं को लेकर सकारात्मक बयान दिया है. वे स्वयं युवाओं से संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते हैं.
उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से असम आने और राज्य में हुए विकास कार्यों को अपनी आंखों से देखने का आग्रह किया. अय्यूबी ने कहा कि Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं. राज्य में नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है और कई नए कारखाने स्थापित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि असम में हो रहा विकास पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकता है.
अय्यूबी ने नसीरुद्दीन शाह को आमंत्रित करते हुए कहा कि यदि वे असम आते हैं तो वह स्वयं उन्हें पूरे राज्य का दौरा कराकर विकास कार्य दिखाएंगे. किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले जमीनी हकीकत को समझना जरूरी है.
उन्होंने Actor से अपील की कि वे बच्चों और विद्यार्थियों को विवादित मुद्दों में उलझाने के बजाय उनकी शिक्षा और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने दें. उनके अनुसार, विद्यार्थियों को पढ़ाई से भटकाना उचित नहीं है.
अय्यूबी ने कहा कि असम में Government के प्रति लोगों का समर्थन विकास कार्यों और चुनावों में भी दिखाई देता है. राज्य में हो रहे बदलाव को समझने के लिए नसीरुद्दीन शाह को असम आकर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए.
–
एसएके/एएस


