जम्मू-कश्मीर की विरासत समृद्ध, जम्मू के लोग अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं: राजनाथ सिंह

जम्मू, 28 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Saturday को कहा कि जम्मू-कश्मीर की विरासत समृद्ध है और जम्मू के लोग अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने देश की अखंडता के लिए जम्मू के लोगों के बलिदान को भी याद किया.
जम्मू शहर के पुराने इलाके परेड चौक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “मुझे जम्मू आकर खुशी हो रही है. यहां के लोगों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं.”
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विरासत समृद्ध है और जम्मू अपनी वीरता के लिए जाना जाता है. जम्मू के लोगों ने देश के लिए बहुमूल्य बलिदान दिए हैं. दिवंगत प्रेमनाथ डोगरा जैसे जम्मू के नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर देश की एकता के लिए काम किया. उन्होंने ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ के लिए संघर्ष किया और देश के लिए बलिदान दिया.
राजनाथ सिंह ने कहा, “आज मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं.” उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी हमेशा हम पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं माता वैष्णो देवी के सामने शीश झुकाता हूं और देश के लिए उनका आशीर्वाद मांगता हूं.”
राजनाथ सिंह ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग है और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government जम्मू-कश्मीर के तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को विकास में उनका उचित हिस्सा मिलना चाहिए. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के सभी अधिकारों की रक्षा हो.”
अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अराजकता फैलाने और अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीकों के बजाय अन्य माध्यमों से Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government को गिराने की कोशिश कर रही है. वह वोट चोरी के फर्जी आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह निराधार हैं.”
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में जहां भी पदयात्रा की गई या जहां भी जाएं, कांग्रेस का कोई Chief Minister नहीं है. उन्होंने दावा किया कि Lok Sabha में कांग्रेस के अधिकांश सदस्य या तो एक परिवार से हैं या सीधे उस परिवार से जुड़े हैं.
इससे पहले राजनाथ सिंह ने जम्मू में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया. इसमें पार्टी के सैकड़ों नेता, निर्वाचित प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए.
जम्मू-कश्मीर भाजपा ने इस महापदयात्रा का आयोजन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, Political अस्थिरता पैदा करने और लोगों को गुमराह करने के आरोपों को लेकर किया.
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा तथा केंद्रशासित प्रदेश के विधायकों के साथ राजनाथ सिंह ने लोक भवन के पास पंजतीर्थी चौक से तिरंगा लेकर पदयात्रा शुरू की. यात्रा परेड चौक स्थित ब्राह्मण सभा पहुंची, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.
पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने पार्टी के झंडे लेकर अभियान के समर्थन में नारे लगाए. रक्षा मंत्री की मौजूदगी और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए और यातायात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई.
–
डीएससी


