Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन पर घमासान, विपक्ष ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन पर घमासान, विपक्ष ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

New Delhi, 28 नवंबर . महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस ने केंद्र Government की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि वह आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर परिसीमन के जरिए Political परिदृश्य को अपने पक्ष में बदलने की कोशिश कर रही है. वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने विधेयक को देश और महिलाओं के हित में बताते हुए इसका समर्थन किया है. इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government के इरादे स्पष्ट रूप से संदिग्ध हैं. उनका आरोप है कि Government आगामी चुनावों से पहले कानून का इस्तेमाल करके चुनावी परिदृश्य को अपने पक्ष में बदलना चाहती है.

बंसल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने का मुद्दा परिसीमन के लिए महज एक बहाना बनाया जा रहा है. उन्होंने परिसीमन आयोग के गठन को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि आयोग का गठन Government की ओर से किया जाएगा, ऐसे में उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं. उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन आयोग भी निर्वाचन आयोग की तरह काम कर सकता है. बंसल ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने संविधान को कमजोर किया है.

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने परिसीमन विधेयक को लेकर मोदी Government, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government की मंशा ठीक नहीं है. पटोले ने सवाल उठाया कि वर्ष 2011 के बाद देश में जनगणना नहीं हुई है और अब 2026 में जनगणना कराने की बात कही जा रही है. ऐसे में परिसीमन से जुड़ा फैसला जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लिया जाना चाहिए था.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता के सवालों और अपने अधूरे वादों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ाने की बात करके जनता को गुमराह किया जा रहा है. पटोले ने कहा कि Government यह नहीं बता रही है कि जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से आम जनता पर महंगाई और आर्थिक बोझ कितना बढ़ेगा.

उन्होंने हंगरी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी एक शासक ने अपनी Political शक्ति मजबूत करने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया का इस्तेमाल किया था.

एक अन्य बयान में नाना पटोले ने कहा कि इस मुद्दे पर जनता के सामने यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा की बी-टीम कौन है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं है कि कौन किसके साथ खड़ा है. पार्टी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी. पटोले ने विश्वास जताया कि इस लड़ाई में कांग्रेस की जीत होगी. उन्होंने कहा कि परिसीमन के बहाने Political दलों की वास्तविक भूमिका भी जनता के सामने आ जाएगी.

दूसरी ओर एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि किसी विधेयक का समर्थन करना राष्ट्रीय हित का विषय है और इसे Political नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने एनडीए में शामिल होने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. पटेल ने कहा कि जब अजित पवार पार्टी के अध्यक्ष थे, तब एनडीए में शामिल होने के संबंध में पत्र के माध्यम से पार्टी का रुख स्पष्ट किया गया था.

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने भी Government की ओर से लाए जा रहे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की इच्छा जताई है.

पटेल ने कहा कि उनके विचार में यह विधेयक अच्छे उद्देश्य से लाया गया है. इसका उद्देश्य देश के हितों की रक्षा करना, महिलाओं को Political प्रतिनिधित्व देना और बढ़ते शहरीकरण के बीच लोगों को उचित निर्वाचन क्षेत्र उपलब्ध कराना है.

–

एसएके/वीसी

Share