Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना की कहानी में कांग्रेस ‘खलनायक’ है: केटीआर

तेलंगाना की कहानी में कांग्रेस ‘खलनायक’ है: केटीआर

हैदराबाद, 29 नवंबर . India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने Sunday को तेलंगाना की कहानी में कांग्रेस को ‘खलनायक’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उसने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है.

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर दिल्ली में बैठे अपने आकाओं का ‘गुलाम’ बनकर काम करने का आरोप लगाते हुए केटीआर ने दावा किया कि बीआरएस का जन्म तेलंगाना में हुआ है और केवल यही पार्टी राज्य के हितों की रक्षा कर सकती है.

वे करीमनगर जिले के अलुगुनूर में ‘दीक्षा दिवस’ के मौके पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस और भाजपा का अस्तित्व बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व Chief Minister के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की वजह से ही है. अगर उस समय केसीआर ने भूख हड़ताल न की होती, तो आज न तो तेलंगाना होता और न ही तेलंगाना के Chief Minister का पद होता.

तेलंगाना आंदोलन की यादों को ताज़ा करते हुए केटीआर ने 2009 में अलुगुनूर चौराहे पर रची गई उन साजिशों का जिक्र किया, जिनका मकसद केसीआर की भूख हड़ताल को नाकाम करना था. इस घटना को अब ‘दीक्षा दिवस’ के रूप में याद किया जाता है.

उन्होंने बताया कि कैसे केसीआर ने अटूट साहस के साथ अपनी भूख हड़ताल जारी रखी, जिससे अंततः एक अलग तेलंगाना राज्य के गठन का रास्ता साफ हुआ.

Government और डॉक्टरों की इस चेतावनी के बावजूद कि उनकी जान को खतरा है और तमाम साजिशों का सामना करते हुए भी केसीआर अपने संकल्प पर अडिग रहे. उन्होंने तेलंगाना और वहां के लोगों के लिए राज्य का दर्जा हासिल करने की खातिर अपनी जान दांव पर लगा दी.

केटीआर ने कहा कि अगर 29 नवंबर 2009 को केसीआर ने भूख हड़ताल शुरू न की होती, तो 9 दिसंबर को तेलंगाना की घोषणा नहीं होती और 2 जून 2014 को यह राज्य अस्तित्व में नहीं आता.

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘दीक्षा दिवस’ हमेशा के लिए तेलंगाना के इतिहास में दर्ज रहेगा और तेलंगाना राज्य के इतिहास में केसीआर की इस भूख हड़ताल को हमेशा याद रखा जाएगा.

उन्होंने तेलंगाना के लोगों से अपना इतिहास खुद लिखने और यह पहचानने का आग्रह किया कि तेलंगाना की कहानी और इतिहास में असली नायक और खलनायक कौन हैं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि शुरुआत से ही तेलंगाना के लिए कांग्रेस एकमात्र खलनायक रही है.

केटीआर ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही तेलंगाना के साथ अन्याय किया है और वह आज भी समाज के सभी वर्गों को धोखा दे रही है.

उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना के गठन को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई देरी और रची गई साजिशों के कारण तेलंगाना के सैकड़ों बेटे-बेटियों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कई कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आलोचना करते हुए केटीआर ने कहा कि उन्हें तेलंगाना के शहीदों से माफी मांगनी चाहिए.

–

एमएस/

Share