
जमशेदपुर, 2 अक्टूबर . ड्रग्स और सट्टेबाजी के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ Friday को जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूम क्लब में जदयू युवा मोर्चा की ओर से ‘विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया. सम्मेलन में वक्ताओं ने ड्रग्स और सट्टेबाजी को युवाओं, परिवारों और समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इनके खिलाफ Police-प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ परिवार और समाज के स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई.
सम्मेलन के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए केवल Police कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम जैसे स्थानीय निकाय भी अपने क्षेत्रों में सामाजिक समस्याओं की पहचान और रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में ऐसी गतिविधियों की शिकायतें अधिक मिलती हैं, वहां निगरानी, सूचना के आदान-प्रदान और जनजागरूकता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
सरयू राय ने आरोप लगाया कि शासन के शीर्ष स्तर पर बैठे लोगों के संरक्षण के कारण ड्रग्स और सट्टेबाजी जैसी कुरीतियों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है. उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों की जानकारी Police और प्रशासन तक पहुंचती रहती है, लेकिन कार्रवाई लगातार और प्रभावी होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि समाज में इसके खिलाफ जागरूकता पैदा करना भी है. उन्होंने परिवारों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि घर का कोई सदस्य नशे या सट्टेबाजी की गिरफ्त में आता है तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है और बच्चों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए माता-पिता को बच्चों की संगति, गतिविधियों और व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ लड़ाई परिवार से शुरू होकर मोहल्ले और समाज तक पहुंचनी चाहिए. सेवानिवृत्त Police महानिरीक्षक संजय रंजन सिंह ने युवाओं में सकारात्मक सोच और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने की जरूरत बताई.
उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह का उदाहरण देते हुए युवाओं से देशसेवा के प्रति जुनून पैदा करने की अपील की. सम्मेलन के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि नशा शरीर को नुकसान पहुंचाता है, जबकि सट्टेबाजी व्यक्ति के विवेक और मेहनत की भावना को प्रभावित कर सकती है.
उन्होंने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई. जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण की शुरुआत परिवार से होनी चाहिए. जदयू पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ Police-प्रशासन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की जरूरत बताई.
अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि अदालतों के फैसलों का वास्तविक असर तभी दिखाई देगा, जब संबंधित एजेंसियां उनका प्रभावी तरीके से पालन करें. कार्यक्रम में जदयू युवा मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष नीरज सिंह ने स्वागत भाषण दिया. मंच संचालन विवेक पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया.
–
एसएनसी/एमएस