
जमशेदपुर, 27 अगस्त . जमशेदपुर के आदित्यपुर सबटाउन में सतबहिनी स्थित हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट में Thursday को एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊपरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे के बीच की है. बताया जा रहा है कि खुशबू अपने घर से किसी परिचित से मिलने की बात कहकर हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट पहुंची थी. वह अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 515 में गई थी. वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह इमारत की ऊपरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई.
युवती के नीचे गिरने की तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. वहां खुशबू गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली. उसके शरीर पर गहरी चोटें आई थीं. अत्यधिक चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.
सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे. बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना के बाद सतबहिनी इलाके में भी शोक का माहौल है. मामले की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना Police घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.
Police ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी ली. Police यह पता लगाने में जुटी है कि युवती अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरी. Police ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल, युवती गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
–
एसएनसी/डीकेपी