
काठमांडू, 27 अगस्त . नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने Wednesday को फ्लैश फ्लड में कुल 644 पर्यटकों (517 विदेशी) के लापता होने की जानकारी दी है. इससे पहले जारी की गई प्रारंभिक लिस्ट में कुल 291 विदेशी पर्यटकों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी.
सूची के मुताबिक नेपाल समेत 33 देशों के नागरिक लापता हैं. इनमें India के कुल 178 लोग शामिल हैं. social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एनटीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और गोरखा में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई भयानक बाढ़ के बाद, नेपाल Government के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नेपाल पर्यटन बोर्ड, पर्यटक Police और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों की जानकारी और स्थिति का पता लगाने में जुटे हैं जो बाढ़ पीड़ित इलाकों में थे या वहां से यात्रा कर रहे थे. घायल और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने की पूरी कोशिश की जा रही है.
इस सूची का आधार ट्रैकिंग और ट्रैवल कंपनियों से मिली प्रारंभिक जानकारी है. आपदाग्रस्त इलाकों से 644 पर्यटकों के लापता होने की खबर है. इनमें नेपाली सैलानी भी हैं. अपडेट की गई लिस्ट में बताया गया है कि ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इस जानकारी की पुष्टि और जांच की जा रही है.
बोर्ड के अनुसार, भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बसे चार जिलों के नदी-तट वाले इलाकों में भारी तबाही मची है जबकि अन्य इलाके सुरक्षित हैं. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लापता सूची जारी की गई है उसमें सबसे ज्यादा भारतीय हैं. इनकी संख्या 178 है जबकि दूसरे नंबर पर नेपाल (127), तीसरे पर अमेरिका (65) और चौथे पर यूक्रेन है, जिसके कुल 53 नागरिक लापता बताए जा रहे हैं.
खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच लोगों की तलाशी जारी है. वहीं, नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे से Thursday सुबह 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है. इनमें 21 भारतीय हैं.
–
केआर/