रांची में डॉक्टर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

रांची, 27 अगस्त . Jharkhand की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में Police ने मुख्य आरोपी दीपू को लोहरदगा से गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ कर रंगदारी मांगने वाले पूरे गिरोह और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Police के अनुसार, अशोक नगर निवासी डॉ. दुर्गा चरण सिन्हा से आरोपियों ने उनकी पैतृक जमीन खरीदने के बहाने संपर्क किया था. बातचीत के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग कर दी. रकम नहीं देने पर उन्हें लोहरदगा में गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद डॉक्टर ने Police को मामले की जानकारी दी. उनकी लिखित शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्काल जांच शुरू की. डॉ. सिन्हा ने Police को बताया कि 29 जुलाई की रात उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल किए गए. रात में करीब 42 बार कॉल और मिस्ड कॉल आने के बाद उन्हें धमकी दी गई. लगातार फोन आने और पांच करोड़ रुपए की मांग के बाद डॉक्टर और उनके परिवार में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की जांच के दौरान Police ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला.

मोबाइल नंबर की गतिविधियों और लोकेशन के आधार पर Police को आरोपी के लोहरदगा में होने की जानकारी मिली. इसके बाद रांची Police की टीम ने लोहरदगा में छापेमारी कर आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया. Police अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डॉक्टर को निशाना बनाने की योजना किसने बनाई थी. आशंका है कि रंगदारी मांगने के पीछे एक संगठित गिरोह हो सकता है. फिलहाल, आरोपी Police हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है.

Police का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment