जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी

Lucknow, 2 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनधन खाते खोले जा रहे थे तो विपक्ष खिल्ली उड़ाता था कि खाली खाते खोलकर क्या होगा. आज पता चल गया कि Prime Minister Narendra Modi ने जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली कराईं और गरीब का पैसा सीधे उसके खाते तक पहुंचाया. जिनकी जेबों तक जनता का पैसा पहुंचता था, उन्हें बुरा लगना और विरोध करना स्वाभाविक है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ पर आधारित नाट्य श्रृंखला मंचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के क्रम में संस्कृति विभाग के तहत भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi सात अक्टूबर को Gujarat के Chief Minister और देश के Prime Minister के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करेंगे. यह बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके सेवा की यात्रा है. इसमें विरासत और विकास के समन्वय के साथ बिना भेदभाव योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया गया.

उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को Narendra Modi ने ऐसे समय Gujarat की जिम्मेदारी संभाली, जब राज्य भूकंप की त्रासदी से जूझ रहा था. इसके बाद दंगों की चुनौती भी आई. इन परिस्थितियों के बीच Gujarat तेजी से उभरते राज्य और विकास के मॉडल के रूप में सामने आया.

Chief Minister ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए Government के भ्रष्टाचार, अराजकता और अकर्मण्यता से देश में अविश्वास था. आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के साथ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी चुनौतियां थीं. वर्ष 2014 में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं ने Narendra Modi के नेतृत्व पर विश्वास जताया.

उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी जाति, मत, मजहब, क्षेत्र या भाषा के बजाय 140 करोड़ भारतीयों को केंद्र में रखकर योजनाएं आगे बढ़ाई गईं. पहले योजनाएं बनती थीं, लेकिन प्रभावी ढंग से जमीन तक नहीं पहुंचती थीं. आज गरीबों तक आवास, रसोई गैस, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के लिए स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर बने हैं. हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है. पहले कोई Prime Minister यह दावा नहीं कर पाया कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा कर सकता है.

Prime Minister मोदी ने इसे केवल कहा नहीं, करके दिखाया. उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर हर भारतीय के लिए प्रेरणा का दिन होना चाहिए. यह यात्रा 15 अगस्त 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित India के संकल्प को पूरा करने से जुड़ी है. नाट्य प्रस्तुति में वर्ष 2001 के Gujarat भूकंप की तबाही से लेकर कच्छ के पुनर्निर्माण और Narendra Modi की जनसेवा की यात्रा को मंच पर उतारा गया.

Chief Minister ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे पूरे प्रदेश में ले जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में भोजपुरी, मध्य क्षेत्र में अवधी, ब्रज में ब्रज भाषा और बुंदेलखंड में बुंदेलखंडी के शब्दों के साथ स्थानीय लोकगीत भी प्रस्तुति में जोड़े जाएं.

Chief Minister ने बाल कलाकारों और भारतेंदु नाट्य अकादमी की टीम की सराहना की और कार्यक्रम के बाद कलाकारों के साथ तस्वीर खिंचवाई. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

–

विकेटी/एमएस

Leave a Comment