Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जनता का जनादेश सर्वोपरि, हारी सीटों पर करेंगे मंथन: यूपी एमएलसी नतीजों पर बोले मुकेश राजपूत

जनता का जनादेश सर्वोपरि, हारी सीटों पर करेंगे मंथन: यूपी एमएलसी नतीजों पर बोले मुकेश राजपूत

Lucknow, 28 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर Political प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. मेरठ और बरेली में भाजपा को जीत मिली है, जबकि वाराणसी में Samajwadi Party ने बड़ी जीत दर्ज की है.

इस पर Lok Sabha सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है. यूपी एमएलसी चुनाव में जिन लोगों ने मतदान किया और जिन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, उनका भारतीय जनता पार्टी सम्मान करती है.

मुकेश राजपूत ने कहा, “भाजपा हमेशा से जनता के जनादेश का सम्मान करती आई है. जहां हमारी सीटें हारी हैं, वहां पार्टी के लोग बैठकर समीक्षा करेंगे और आगे की तैयारी करेंगे कि कैसे उन सीटों को जीता जाए. जो उम्मीदवार जीते हैं, उन्हें मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं. जो पार्टी के उम्मीदवार हारे हैं, उनके लिए पार्टी आगे प्रयास करेगी. हम सब लोग मिलकर उन सीटों को जीतने का पूरा प्रयास करेंगे.”

वहीं, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि Samajwadi Party के कार्यकर्ता मजबूती से डटे रहे और उन्होंने मोर्चा संभालकर भाजपा को निष्पक्ष चुनाव कराने और चुनाव आयोग को निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा कि सपा ने सीटें जीती हैं और उन्हें भरोसा है कि जहां अभी मतगणना बाकी है, वहां भी पार्टी जीत दर्ज करेगी.

उन्होंने आगे कहा कि Samajwadi Party मतगणना पूरी होने का इंतजार कर रही है और मतगणना पूरी होने के बाद बड़ी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में काउंटिंग को जानबूझकर धीमा किया गया, सुबह से शाम तक केवल बंडल बनाए जाते रहे और वोटों की गिनती शुरू नहीं हो सकी. देर रात जाकर गिनती शुरू हुई और उसे भी धीमा रखा गया.

इसके बावजूद उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को उत्तर प्रदेश की जनता, मतदाताओं और शिक्षकों पर पूरा भरोसा है, जिन्होंने Samajwadi Party पर विश्वास जताया है.

–

पीआईएम/एएस

Share