जंतर-मंतर मारपीट का मामला: स्वतंत्र भारद्वाज ने दाखिल की जमानत याचिका, 14 सितंबर को होगी सुनवाई

New Delhi, 10 सितंबर . कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. स्वतंत्र भारद्वाज ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.

स्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट के जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर तय प्रक्रिया के तहत ही सुनवाई होगी.

अब इस जमानत याचिका पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी. तब तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा.

दरअसल, यह पूरा मामला जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है. आरोप है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की गई थी. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद Police ने मामला दर्ज किया और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया.

Police के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी, जिसमें निशु आजाद के पिता को चोटें आई थीं. शिकायत के आधार पर Police ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया.

जमानत याचिका में आरोपी के वकील ने दलील दी है कि उसके मुवक्किल को झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है. याचिका में यह भी कहा गया है कि आरोपी जांच में सहयोग करने को तैयार है और उसके भागने की कोई आशंका नहीं है.

हालांकि, अदालत ने फिलहाल तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए 14 सितंबर की तारीख तय की है. उस दिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोर्ट जमानत पर फैसला लेगी.

–आईएएएस

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment