छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर भाजपा का हमला, कहा राहुल गांधी समाज की नब्ज नहीं समझते

New Delhi, 20 सितंबर . Madhya Pradesh के इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधा. भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी की बुद्धि चोरी हो चुकी है.

से बातचीत में भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि Prime Minister को लेकर कोई Political बात करनी हो, जरूर करें. वे Government की नीतियों पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं, जरूर करें लेकिन किसी के परिवार पर टिप्पणी करना, जिस प्रकार के अपशब्द इस्तेमाल किए और जिस प्रकार का उपहास उड़ाया और वो भी एक स्टेज-मैनेज्ड इवेंट में.

हमारा कहना है कि वह पूरा इवेंट स्टेज मैनेज्ड था, उसमें एक-एक डायलॉग और एक-एक कैरेक्टर पहले से तय था. उसमें इस प्रकार से उपहास उड़ाया गया, जो ठीक नहीं है. यह दिखाता है कि कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन हो चला है और ये जो बार-बार कहते हैं न कि वोट चोरी, वोट चोरी—असल में वोट चोरी नहीं हुई, इनकी बुद्धि चोरी हो चुकी है.

भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी इवेंट करते हैं, कार्यक्रम करते हैं. राहुल गांधी को Political मुद्दों और समाज की नब्ज का पता नहीं है. वह एक इवेंट कंपनी की तरह आते हैं, कार्यक्रम करते हैं और चले जाते हैं. पीएम मोदी का संदेश देश के लिए होता है, समाज के लिए होता है और समाज के हर वर्ग के लिए होता है और युवा वर्ग उससे अछूता नहीं है.

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए जिस प्रकार की शर्मनाक टिप्पणियां की हैं. मैं समझता हूं कि उससे उनकी पार्टी को शर्मसार हो जाना चाहिए. इसलिए लोग उनको गंभीरता से नहीं लेते.

भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि अब छात्रों की गूंज सारा देश सुन रहा है. उनके ‘छात्रों की गूंज’ का एक बहुत करारा जवाब है कि देश की जनता और प्रदेश की जनता क्या चाहती है. दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव हुए हैं. वे केवल विद्यार्थियों के चुनाव थे. उस चुनाव के परिणाम से विद्यार्थियों ने सीधा जवाब दिया है. देश का युवा देश में अलगाव नहीं चाहता, देश में India माता की जय चाहता है और देश में वंदे मातरम चाहता है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment