
रायपुर, 7 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर झांसा देकर महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी की गई है. इसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाकर उसका दैहिक शोषण किया गया.
यह पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि हत्या के प्रयास मामले में जेल में बंद पति की रिहाई का झांसा देकर स्थानीय युवक ने उससे डेढ़ लाख रुपए लिए. इसके साथ ही उसके साथ दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया गया. मामले में Police ने जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामले को लेकर अतिरिक्त Police अधीक्षक योगेश देवांगन ने Wednesday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को भटगांव थाना क्षेत्र के अंदर एक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें पीड़िता ने First Information Report दर्ज कराई है कि उसके पति की जमानत कराने के लिए एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उससे पैसे भी लिए. फिर उसके साथ संबंध बनाया.
अतिरिक्त Police अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर First Information Report दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, उसका पति अब जेल से बाहर आ गया है. Police की ओर से इस मामले से संबंधित जांच और कार्रवाई जारी है.
महिला के साथ दुष्कर्म का एक दूसरा मामला Wednesday को Gujarat से सामने आया, जहां सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना एक कथित “शुद्धिकरण” अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसमें महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप था. वहीं, घटना के वीडियो बाद में social media पर डाल दिए गए.
आरोपी ने महिला और उसके साथ रह रहे पुरुष को “शुद्धिकरण” अनुष्ठान करने के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न और अपमान का शिकार बनाया. Police ने बताया कि महिला के साथ कई लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और इस पूरी घटना को एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया. बाद में ये वीडियो social media पर वायरल हो गया.
–
डीके/पीएम