
New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने अपने सार्वजनिक जीवन में Government के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर BJP MP संदीप पाठक ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा का पड़ाव है. Narendra Modi ने पहले Gujarat के Chief Minister के रूप में और उसके बाद Prime Minister के रूप में देश की सेवा की है.
संदीप पाठक ने कहा कि इन 25 वर्षों में Prime Minister मोदी ने जिस तरह अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है, वह सबके सामने है. पीएम मोदी के काम को Gujarat से शुरू करके देखा जा सकता है, जहां कई विकास कार्य हुए. Prime Minister बनने के बाद डिजिटाइजेशन, किसानों को सक्षम बनाने, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तथा विज्ञान और तकनीक समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम किया गया.
BJP MP ने जनधन योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय देश में सभी लोगों के पास बैंक खाते नहीं थे. इसके बाद जनधन के माध्यम से बैंक खाते खोले गए और Governmentी लाभ सीधे बैंक खातों में पहुंचने लगे. इससे भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिली और तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा मिला. Prime Minister मोदी ने कई छोटे लेकिन बुनियादी और रचनात्मक कदम उठाए, जिन्होंने देश को विकसित बनाने की दिशा में योगदान दिया. अब 2047 तक देश को विकसित बनाने के लक्ष्य पर चर्चा हो रही है. देश को आत्मनिर्भर बनाकर सामूहिक प्रयासों के जरिए India को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है.
एसआईआर को लेकर चल रहे Political विरोध पर संदीप पाठक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव जीतने में सफल नहीं हो रही हैं, इसलिए देश में अव्यवस्था और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने संसद में भी एसआईआर के मुद्दे पर अपनी बात रखी है और वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाने की प्रक्रिया से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए. इससे पहले भी ऐसी प्रक्रिया होती रही है और सवाल उठाया कि अगर मतदाता सूची को व्यवस्थित किया जा रहा है तो इसमें आपत्ति क्यों होनी चाहिए.
संदीप पाठक ने Haryana में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को इस बात पर विचार करना चाहिए कि वह चुनाव क्यों हारी. उन्होंने दावा किया कि एसआईआर कांग्रेस को नहीं हरा रही है, बल्कि पार्टी की अपनी Political कमियां उसकी हार की वजह हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस राज्य में कांग्रेस या कोई अन्य विपक्षी पार्टी चुनाव जीतती है, वहां मतदाता सूची को सही बताया जाता है, जबकि हारने पर उसी मतदाता सूची पर सवाल उठाए जाते हैं. एसआईआर से जुड़े आंकड़ों का जिक्र करते हुए पाठक ने कहा कि मतदाता सूची में मृत लोगों, दूसरे स्थानों पर चले गए लोगों, बदले हुए पतों और डुप्लीकेट नामों जैसी जानकारियां दर्ज हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इन मामलों का विवरण सामने है तो फिर आपत्ति किस बात पर है.
BJP MP ने पटियाला में हुए स्थानीय निकाय चुनाव का भी उल्लेख किया. पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government के दौरान हुए पटियाला के स्थानीय निकाय चुनाव को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया और दोबारा चुनाव कराने के लिए कहा. पाठक ने इसे चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी के नैरेटिव के संदर्भ में उदाहरण के तौर पर पेश किया. अगर कहीं चुनाव में गड़बड़ी का उदाहरण देखना है तो पटियाला का मामला सामने है.
इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि जिस गठबंधन में वैचारिक तालमेल नहीं हो और पार्टियां केवल जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ आती हों, वह सफल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि अगर Political दल विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं तो उन्हें अपने मुद्दों पर टिके रहना चाहिए और ईमानदारी से विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए. विपक्षी दलों के लिए Political अवसर आगे भी आएंगे, लेकिन इस तरह के गठबंधन के जरिए सफलता हासिल नहीं की जा सकती.
–
पीएसके