छत्तीसगढ़: धमतरी के किसानों के लिए वरदान साबित हुई फसल बीमा योजना, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

धमतरी, 26 अगस्त . एक समय था जब प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल नुकसान होने पर किसानों को कुछ नहीं मिलता था. फसल बर्बाद होने पर किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाते थे. हालांकि, वर्तमान में केंद्र की ‘Prime Minister फसल बीमा योजना’ किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. इसी कड़ी में इस साल छत्तीसगढ़ के छमतरी के किसानों ने 84,277.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल का फसल बीमा कराया है.

धमतरी जिले में कुल 81,000 हजार किसानों ने 84,277.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल का फसल बीमा कराया है, जो पिछले पांच सालों में सर्वाधिक आंकड़ा है. यह उपलब्धि न सिर्फ योजना की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है, बल्कि किसानों में जोखिम प्रबंधन के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी प्रमाण है.

किसानों ने योजना का लाभ लेते हुए अपनी फसलों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है. यह वृद्धि दर्शाती है कि किसान अब प्राकृतिक आपदाओं और अनिश्चित मौसम से होने वाले नुकसान के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक हो रहे हैं.

किसानों ने बताया कि अब कोई भी आपदा आने पर उन्हें अपनी फसल की कोई चिंता नहीं रहती. Government की ओर से उन्हें उनकी फसल नुकसान होने पर उचित मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे उन्हें नुकसान की भरपाई करने में काफी मदद मिलती है. वहीं, इस योजना के लिए किसानों ने केंद्र Government का आभार जताया है.

एक किसान ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “केंद्र Government ने किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू की हैं. जहां तक ‘Prime Minister फसल बीमा योजना’ की बात है तो यह बेहद महत्वपूर्ण योजना है. जब कभी भी किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आती है और किसानों की फसलों को नुकसान होता है तो केंद्र Government की ओर से मुआवजा दिया जाता है. मैं खुद इसका लाभ ले चुका हूं. यह बहुत ही अच्छी योजना है.”

एक अन्य किसान ने कहा, “छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए ‘Prime Minister फसल बीमा योजना’ वरदान साबित हो रही है. मैंने भी फसल बर्बाद होने पर इसका योजना का लाभ लिया है, जिससे मैं आर्थिक संकटों से उभर पाया. मैं Prime Minister Narendra Modi को धन्यवाद देता हूं.”

योजना को लेकर धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक फसल बीमा हुए हैं. इसमें लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

कृषि अधिकारी मोनेश साहू ने बताया कि 81 हजार के करीब किसानों ने फसल बीमा कराया है. पिछले बार की तुलना में 9,300 किसान अधिक कवर हुए हैं. किसानों ने इस योजना में अधिक रुचि ली है और अधिक संख्या में फसल बीमा कराया है. उन्होंने बताया कि हमने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड भी निकाला, जिसमें इस बार सबसे अधिक फसल बीमा हुआ है.

डीसीएच/

Leave a Comment