चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर दिलीप जायसवाल बोले- उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता

Patna, 10 सितंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के ‘दिमागी Naxalite’ कहलाने पर गर्व वाले बयान पर बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने कभी भी विपक्ष को यह बात नहीं कही थी. उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो देश के अंदर भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को तबाह करना चाहते हैं.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने से कहा, “Prime Minister ने कभी भी विपक्ष को यह बात नहीं कही. उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर कुछ लोग भ्रामक प्रचार फैला करके और इस देश को तबाह करना चाहते हैं और ऐसे लोग कभी देश के हितैषी नहीं हो सकते और उसी पर उन्होंने कहा था कि यह दिमागी नक्सल हैं. चिदंबरम को समझ में ही नहीं आता है.”

जायसवाल ने कहा, “देश के अंदर ब्लास्ट करना, देश के संविधान को चुनौती देना, देश के विचारधारा और विरासत को खुलेआम विरोध करना, इसको दिमागी नक्सल कहते हैं. इसलिए कांग्रेस इस बात को भटकाने का प्रयास कर रही है, यह समझने की बात है.”

ब्रिक्स से India को फायदे के सवाल पर मंत्री ने कहा, “ब्रिक्स से India को क्या फायदा मिला वो अलग बात है लेकिन जो एक व्यवस्था पूरे दुनिया में बनी हुई है, India उस व्यवस्था से अलग हटकर नहीं रह सकता है. ब्रिक्स एक व्यवस्था है जिससे संबंधित देश जो है उससे संबंध स्थापित करके रखते हैं.”

वंदे मातरम पर बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की टिप्पणी, “राहुल गांधी विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं, इसलिए ‘वंदे मातरम’ के महत्व को कभी नहीं समझ सकते” वाले बयान का समर्थन करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बात तो स्पष्ट है.

उन्होंने कहा, “हमारे राष्ट्रगीत से किसी को भी अगर आपत्ति या नफरत है तो इस देश की जनता इसको कबूल नहीं करेगी और इसी संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस तरह की बात कही होगी.”

जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर ‘फ्री कश्मीर’ के नारे को लेकर उन्होंने कहा कि यह उस यूनिवर्सिटी के लिए कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा, “उस यूनिवर्सिटी में शुरू से ही कुछ इस तरह के लोग हैं जो देश की विपरीत धारा में राजनीति करते हैं, इसलिए उस यूनिवर्सिटी के लिए कोई नई बात नहीं है. यह पूरा देश को मालूम है कि जेएनयू में कुछ ऐसे लोग हैं, जो इस तरह की घटना को अंजाम देते रहते हैं. यह सब बेकार की बात है.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment