Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राजनीति,राष्ट्रीय

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

चित्रकूट पहुंचे Chief Minister  मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

चित्रकूट, 30 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Sunday को चित्रकूट में मंदाकिनी और सिंहावल नदियों के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने राहत शिविरों और बस्तियों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की.

दौरे के बाद Chief Minister ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. उन्होंने अधिकारियों को अगले दो-तीन दिनों तक मौके पर मौजूद रहने और बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी बाधा के पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राज्य Government प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.

उन्होंने कहा, “ईश्वर की कृपा, मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की वजह से इस आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.” हालांकि कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी विस्तृत सर्वेक्षण के माध्यम से भरपाई की जाएगी और सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

गौरतलब है कि लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था. इससे रामघाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए, जबकि हनुमान धारा मार्ग पर स्थित पुराने पुल को भी नुकसान पहुंचा.

स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं और जरूरत पड़ने पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली गई. प्रशासन ने छह राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है.

Chief Minister के दौरे और निर्देशों के बाद अब प्रशासन का फोकस राहत कार्यों को लगातार जारी रखने, नुकसान का विस्तृत आकलन करने और यह सुनिश्चित करने पर है कि कोई भी प्रभावित परिवार Governmentी सहायता से वंचित न रहे.

–

डीएससी

Share