Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

चर्च पर हमला जघन्य, आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं: विदेश मंत्री एस जयशंकर

चर्च पर हमला जघन्य, आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं: विदेश मंत्री एस जयशंकर

New Delhi, 24 अक्टूबर . जॉर्डन के करक स्थित एक चर्च पर हुई गोलीबारी की India ने कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि देश इस दुख की घड़ी में जॉर्डन के साथ खड़ा है.

विदेश मंत्री ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, “कल जॉर्डन के करक में एक चर्च पर हुए जघन्य हमले से हमें गहरा आघात लगा है. इस दुखद घटना में कई निर्दोषों की जान चली गई और कई घायल हो गए. हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

आतंकवाद के विरुद्ध India की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “इस कठिन घड़ी में, India जॉर्डन के हशमाइट साम्राज्य की Government और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. हम आतंकवाद को किसी भी रूप और प्रकार को स्वीकार नहीं करते. हम आतंक विरोधी रुख को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं.

वहीं, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी Saturday को एक बयान जारी कर इसे जघन्य हमला करार दिया है.

एमईए ने कहा कि India 23 अक्टूबर 2026 को जॉर्डन के करक स्थित चर्च पर हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता है. इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए आगे लिखा,” हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

बयान के अनुसार, इस कठिन घड़ी में, India जॉर्डन के हशमाइट (जॉर्डन) साम्राज्य की Government और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. हम आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों की निंदा करते हैं और इस लड़ाई में अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं.

Friday को जॉर्डन के एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें सात की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए थे. जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री इब्राहिम अल-बुदौर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. गोलीबारी राजधानी अम्मान से लगभग 180 किमी (110 मील) दक्षिण में स्थित करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई.

जॉर्डन के Governmentी टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में दो बंदूकधारी चर्च की ओर आते और गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं, जिनके हाथों में पिस्तौल है. इसके बाद तीसरा व्यक्ति दिखता है, जिसके पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल जैसी कोई चीज है. वो वहां आता है और गोलीबारी शुरू कर देता है. फिर तीनों चर्च की ओर दौड़ पड़ते हैं.

जॉर्डन की ‘पेट्रा’ समाचार एजेंसी के अनुसार, देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.

–

केआर/

Share