Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश: पूर्व मंत्री विदादला रजनी से दुर्व्यवहार मामले में एसआई पर गिरी गाज, निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई के दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश: पूर्व मंत्री विदादला रजनी से दुर्व्यवहार मामले में एसआई पर गिरी गाज, निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई के दिए निर्देश

विजयवाड़ा, 24 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग (एपीएसईसी) ने पूर्व मंत्री विदादला रजनी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से लेते हुए चिलकलूरिपेट ग्रामीण थाने की सब-इंस्पेक्टर प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

आयोग ने पलनाडु जिले के Police अधीक्षक (एसपी) को आदेश दिया है कि संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से चुनाव संबंधी और नियमित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए.

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने इस संबंध में पलनाडु एसपी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों में आरोप लगाया गया था कि Police कार्रवाई के दौरान एसआई प्रियंका ने पूर्व मंत्री विदादला रजनी को उनके आवास पर धक्का देकर गिरा दिया. घटना की खबरें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में व्यापक रूप से सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया.

आयोग ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मौजूदा एमपीटीसी और जेडपीटीसी चुनावों के दौरान Police के आचरण और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आयोग ने चुनाव अवधि में Governmentी कर्मचारियों के आचरण संबंधी नियमों और 19 अक्टूबर 2026 को जारी शासनादेश का भी हवाला दिया है.

निर्वाचन आयोग ने एसपी को निर्देश दिया है कि जांच के दौरान मीडिया रिपोर्टों का सत्यापन किया जाए, उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच की जाए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएं. साथ ही कार्रवाई से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट 24 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक आयोग को भेजने को कहा गया है.

इसके अलावा आयोग ने निर्देश दिया है कि एसआई प्रियंका के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 5 नवंबर 2026 तक प्रस्तुत की जाए.

इस कार्रवाई को राज्य में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों के बीच Police प्रशासन की जवाबदेही और चुनावी निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share