खड़गे की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर, पवन खेड़ा बोले- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की बार-बार हो रही बदतमीजी

New Delhi, 25 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा ने इसके विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा का कहना है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बार-बार बदतमीजी की जा रही है.
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने Prime Minister मोदी के पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज भी Prime Minister मोदी की मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं.
उन्होंने कहा कि यह कोई भूल नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत इस तरह की हरकतें की जाती हैं. इनकी जनता के बीच से जमीन खिसक चुकी है और उसे वापस पाने के लिए ये लोग इस तरह की टिप्पणियां करते रहते हैं. देश की जनता सब देख रही है और उन्हें इसका जवाब देगी.
पूर्व Union Minister और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने Prime Minister मोदी और उनके पिता को लेकर बेहद शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है. क्या कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस का स्तर अब यहां तक पहुंच गया है? कांग्रेस बार-बार चुनाव हारती है, चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करती है, सेना पर आरोप लगाती है, संसद की मर्यादा का उल्लंघन करती है और यहां तक कि Supreme Court का घेराव करने की कोशिश भी करती है. अब इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष इस तरह की ओछी टिप्पणी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी माफी मांगकर देश को कोई संदेश देंगे? हालांकि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं है. जितना इन लोगों ने Prime Minister मोदी के खिलाफ जहर उगला है और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं, जनता ने उतना ही करारा जवाब दिया है.
बिहार भाजपा के नेता मृत्युंजय तिवारी ने से बातचीत में कहा कि खड़गे की उम्र हो गई है. उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं लगता. कभी Prime Minister की मां पर अभद्र टिप्पणी की जाती है तो कभी उनके पिता को लेकर बयान दिए जाते हैं. आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? वह सत्ता नहीं मिलने की भड़ास निकाल रही है. कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए वरना पार्टी मिट्टी में मिल जाएगी. कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देख रही है कि उसका कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो रहा है, इसलिए वह Prime Minister के पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रही है. उन्हें 24 घंटे के भीतर माफी मांग लेनी चाहिए. ये लोग वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन जिनका वोट चोरी हुआ है, उन्हें सामने लेकर ही नहीं आ पा रहे हैं.
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि क्या खड़गे जी की Prime Minister मोदी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है? यह तो एक Political लड़ाई है, फिर उनके परिवार को क्यों घसीटा जा रहा है? Prime Minister मोदी की मां के खिलाफ कैसी-कैसी बातें कही गईं, उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और अब उनके पिता पर इस तरह की टिप्पणी की जा रही है. इससे ज्यादा ओछी और भद्दी बात क्या हो सकती है कि आप अपने Political प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी गंदी भाषा और दुर्भावना रखें? कोई भी इसका समर्थन नहीं करेगा. मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस के नेता और समर्थक भी इसका समर्थन कर रहे होंगे.
हालांकि सांसद पवन खेड़ा का कहना है कि पहले उत्तराखंड में खड़गे के भाषण वाले मंच का शुद्धिकरण किया गया और अब बिहार में जब वह भाषण दे रहे थे, तब भाजपा का एक कार्यकर्ता खड़ा होकर बदतमीजी करने लगा. उसने खड़गे से कहा कि आपका बाप भी आ जाएगा, तब भी मोदी नहीं हारेगा. इसके जवाब में खड़गे ने मजबूती से कहा कि मोदी तो जाएंगे ही, लेकिन उनके वैचारिक पिता आरएसएस भी जाएगा. यह देश अब भाजपा और आरएसएस से मुक्ति के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जो बार-बार बदतमीजी हो रही है, उससे देश का हर संवेदनशील व्यक्ति आहत है. देश में यदि कोई सबसे वरिष्ठ नेता है तो वह खड़गे हैं और उनके साथ बार-बार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है.
–
एएमटी/वीसी


