खजुराहो से नई उड़ान सेवा शुरू, दिल्ली-वाराणसी से जुड़ेगा बुंदेलखंड: भाजपा सांसद वीडी शर्मा

खजुराहो, 25 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीडी शर्मा ने खजुराहो से दिल्ली-वाराणसी के लिए शुरू हुई नई एयर इंडिया फ्लाइट को बुंदेलखंड के पर्यटन और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उड़ान योजना के तहत इस बार सीजन खत्म होने के बाद भी नियमित सेवा जारी रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस 55 साल तक फर्जी वोटों से राजनीति करती रही है और अब सुधारों का विरोध कर अराजकता फैला रही है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा.
BJP MP वीडी शर्मा ने कहा, “खजुराहो में एक नई उड़ान सेवा आज से प्रारंभ हुई है. यह सेवा दिल्ली से खजुराहो, खजुराहो से वाराणसी, वाराणसी से खजुराहो और फिर खजुराहो से दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी. एयर इंडिया की यह कनेक्टिविटी इस क्षेत्र के पर्यटन और समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. आज इसकी शुरुआत Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और हमारे Chief Minister के प्रयासों से संभव हुई है.”
उन्होंने कहा कि आज यह बताना भी आवश्यक है कि खजुराहो एयरपोर्ट पर नियमित उड़ान सेवाएं पर्यटन सीजन समाप्त होने के बाद अक्सर बंद हो जाया करती थीं, लेकिन इस बार हमारा प्रयास था कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (उड़ान योजना) के माध्यम से नियमित हवाई सेवा लगातार जारी रहे और उसे बंद न करना पड़े. हम सभी के संयुक्त प्रयासों से यह संभव हो पाया है. इसके लिए मैं Prime Minister और नागरिक उड्डयन मंत्री जी को संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
BJP MP ने कहा कि कांग्रेस झूठ और छल-कपट की राजनीति करती है. वह झूठ का वातावरण बनाना चाहती है. जो लोग 55 वर्षों तक वोटों की दलाली करते रहे, तो उन फर्जी वोटों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण हटाए जा रहे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं तो क्या उनके वोट नहीं कटने चाहिए? जिन लोगों के नाम दो या तीन स्थानों पर दर्ज हैं, क्या उनका नाम केवल एक स्थान पर नहीं होना चाहिए? जो लोग स्थानांतरित हो चुके हैं, क्या उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटने चाहिए?
उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर के माध्यम से करोड़ों मतदाताओं के रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा रहा है, तो यह एक प्रक्रिया का हिस्सा है. चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे इस चुनावी सुधार का स्वागत होना चाहिए. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल वर्षों तक ऐसे फर्जी वोटों को अपनी Political ताकत के रूप में इस्तेमाल करते रहे. पैसे, दबाव और गुंडागर्दी के बल पर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी. अब वह सब बंद हो गया है.
वीडी शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव हों या बिहार में लालू यादव, ऐसे कई नेता इस व्यवस्था का लाभ उठाते रहे. अब जब फर्जीवाड़े पर रोक लग रही है, तो वे इसका विरोध कर रहे हैं. जबकि चुनाव आयोग किसी Political दल की संस्था नहीं है, बल्कि एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जो अपना दायित्व निभा रही है.
उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति उजागर हो चुकी है. लोग समझ चुके हैं कि वे देश में अस्थिरता पैदा करने और विभिन्न शक्तियों के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं. जनता और युवाओं ने सब देखा है और उसका जवाब भी दे रहे हैं.
BJP MP ने कहा कि इसीलिए वे रैलियां कर रहे हैं. दुर्भाग्य यह है कि कांग्रेस लगातार झूठ और छल-कपट की राजनीति कर रही है. दिल्ली में आए दिन किसी भी मुद्दे पर सड़क पर उतर आना, हंगामा करना, पत्थरबाजी करना और अराजकता का माहौल बनाना, यही उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है. यह देश अराजकता को कभी स्वीकार नहीं करेगा. यह कोई ऐसा देश नहीं है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर किया जा सके. India एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र है और यहां लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस या किसी अन्य दल द्वारा अराजकता फैलाने से लोकतंत्र कमजोर नहीं होगा. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक मजबूती मिली है तथा देश का लोकतांत्रिक ढांचा पहले से अधिक सशक्त हुआ है.
–
केके/वीसी


