Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

चक्रवात अकवान: ओडिशा ने बीच पर्यटन पर रोक लगाई, परिवहन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

चक्रवात अकवान: Odisha ने बीच पर्यटन पर रोक लगाई, परिवहन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

भुवनेश्वर, 18 नवंबर . Odisha के विशेष राहत आयुक्त की ओर से Wednesday को राज्य के पर्यटन विभाग तथा वाणिज्य एवं परिवहन विभाग को पत्र लिखा. इसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए, पर्यटकों और पर्यटन कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं.

एसआरसी के निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब चक्रवाती तूफान के कारण 20 नवंबर तक Odisha के तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने, तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने और जलभराव की आशंका है.

पर्यटन विभाग के आयुक्त-सह-सचिव को लिखे पत्र में एसआरसी कार्यालय ने निर्देश दिया है कि जोखिम वाले समुद्र तटों पर पर्यटन गतिविधियां, जिनमें समुद्र में नहाना, नौका विहार, वाटर स्पोर्ट्स, क्रूज और अन्य समुद्री पर्यटन गतिविधियां शामिल हैं, तब तक पूरी तरह से बंद रहेंगी, जब तक कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती.

इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि असुरक्षित समुद्र तटों, जेटी (घाटों), तटीय व्यूइंग पॉइंट और अन्य जोखिम वाले पर्यटन स्थलों पर लोगों के जाने पर रोक लगाई जाए. पर्यटन अधिकारियों से कहा गया है कि वे जोखिम वाले स्थानों पर बैरिकेड लगाएं और चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित करें.

एसआरसी ने तटीय क्षेत्रों के सभी होटलों, रिसॉर्ट्स और टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे मेहमानों को चक्रवात के संभावित असर के बारे में सतर्क करें और बाहर घूमने-फिरने के कार्यक्रमों को रद्द कर दें. उनसे यह भी कहा गया है कि वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने या आश्रय स्थलों से जुड़े निर्देशों का पालन करें, और आपातकालीन संपर्क नंबरों तथा जरूरी सामानों का स्टॉक तैयार रखें.

पर्यटन अधिकारियों से कहा गया है कि वे कई भाषाओं में स्पष्ट सुरक्षा सलाह जारी करें और जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के साथ समन्वय बनाए रखें.

इसी तरह एसआरसी ने वाणिज्य और परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया है कि वे चक्रवात ‘अकवान’ के कारण तटीय इलाकों में कम दृश्यता को देखते हुए यात्री और मालवाहक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाएं.

एसआरसी ने निर्देश दिया है कि कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के निचले, बाढ़-संभावित, दुर्घटना-संभावित और कम रोशनी वाले हिस्सों में रात की गश्त बढ़ाई जाए, और पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं.

इसमें निर्देश दिया गया है कि डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, बस मालिकों के संघों और अन्य माध्यमों से मौसम, जोखिम वाली सड़कों, वैकल्पिक मार्गों और यातायात प्रतिबंधों के बारे में नियमित अपडेट दिए जाएं. अधिकारियों से कहा गया है कि वे गिरे हुए पेड़ों, मलबे और फंसी हुई गाड़ियों को तुरंत हटाएं, और टोल प्लाजा, बस टर्मिनल, चेक गेट तथा प्रमुख परिवहन केंद्रों पर ड्राइवरों को मौसम और सड़कों की ताजा जानकारी उपलब्ध कराएं.

एसआरसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे जिला प्रशासन और Police के साथ परामर्श करके, भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान जोखिम वाली सड़कों पर वाहनों की गति को नियंत्रित करें, ट्रैफिक को डायवर्ट करें या वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दें. विभाग से कहा गया है कि वे नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो किसी भी तरह की रुकावट की तुरंत सूचना दें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही एसईओसी और जिला नियंत्रण कक्षों के साथ चौबीसों घंटे समन्वय बनाए रखा जाए.

एसआरसी ने यात्रियों, ड्राइवरों और परिवहन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए इन उपायों को तुरंत लागू करने और दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं. साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट’ भी जमा करने को कहा है. इसमें कहा गया है कि ये पाबंदियां तब तक लागू रहेंगी, जब तक आईएमडी अपनी चेतावनी वापस नहीं ले लेता और जिला प्रशासन स्थिति को सुरक्षित घोषित नहीं कर देता.

–

डीकेएम/एएस

Share