Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर, 18 अक्टूबर . Madhya Pradesh के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने Sunday को अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया. देर रात पहाड़ी पर एक ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हैं.

Sunday सुबह पीड़ित परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इकट्ठा हुए. उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाया. इस दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, लेकिन लोगों के विरोध के कारण उन्हें बिना बात किए कड़ी सुरक्षा में वापस लौटना पड़ा.

लोगों में Police प्रशासन की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश है. वह मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शीतला माता मंदिर पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है. इसके बावजूद बड़े ट्रक को वहां एंट्री दी गई.

मृतक गौरव की मां किरण ने आरोप लगाए हैं कि उनके जिंदा बेटे को Policeकर्मी पोस्टमार्टम हाउस भेज रहे थे और उन्हीं की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई है. उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “मेरा 14 साल का बेटा शीतला मंदिर गया था और वहां ट्रक के नीचे दब गया. यह घटना रात को 12 बजे हुई थी, लेकिन सुबह 4 बजे तक Police वहां नहीं पहुंची थी.”

उन्होंने कहा, “अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय बेटे की सांस चल रही थी, लेकिन Policeकर्मियों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हम लोगों ने रास्ता रोका और बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जा रहे थे. मेरा बेटा जिंदा था और हम गाड़ी में उसे प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन हमें Policeकर्मी बस स्टैंड के पास से वापस लौटाकर ले आए. इसके कारण मेरे बेटे की मौत हो गई.”

मृतक सुरेंद्र की मां आशा प्रशासन से अपने बेटे को मांग रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के लोगों ने उनके बेटे के बारे में गलत जानकारी दी थी और उससे मिलने भी नहीं दिया गया था. इसके अलावा, मृतक दिव्यांश के पिता अशोक ने इस मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

–

डीसीएच/

Share