Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी; दंपति की मौत, 3 नाबालिग बेटियों की हालत गंभीर

Madhya Pradesh: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी; दंपति की मौत, 3 नाबालिग बेटियों की हालत गंभीर

पांढुर्ना, 18 अक्टूबर . Madhya Pradesh के पांढुर्ना में दर्शन करके घर लौट रहे एक दंपति की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी तीन नाबालिग बेटियां जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं.

मृतकों की पहचान वासुदेव उइके (40) और उनकी पत्नी सुनीता उइके (35) के रूप में हुई है. हादसे में उनकी तीन बेटियों, 3 वर्षीय वैष्णवी, 5 वर्षीय राखी और 7 वर्षीय सोनू, को चोटें आई हैं. उनका इलाज चल रहा है. सबसे छोटी बेटी वैष्णवी की हड्डी टूट गई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि सोनू और राखी का इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में चल रहा है.

Police के अनुसार, परिवार मोटरसाइकिल से जा रहा था और तिगांव फोर-लेन हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वासुदेव और सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई. वहां से गुजर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.

चश्मदीदों ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और टक्कर के बाद रुकी नहीं. कार चालक परिवार को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही Police की टीमें मौके पर पहुंचीं और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि cctv फुटेज और हाईवे पर मौजूद अन्य सुरागों के जरिए कार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

हादसे में शामिल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. स्थानीय प्रशासन और अस्पताल के अधिकारी तीनों घायल बच्चियों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. पांढुर्णा सिविल अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सोनू और राखी की हालत स्थिर है, लेकिन वे अभी भी निगरानी में हैं, जबकि वैष्णवी को नागपुर में विशेष इलाज की जरूरत है.

इलाके के लोगों ने फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तिगांव फोर-लेन हाईवे पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. Police ने बताया कि घटनाक्रम का सही पता लगाने और हादसे में शामिल कार की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

–

एसडी/एएस

Share