ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- 5,500 करोड़ का निवेश, 18 हजार नौकरियों का लक्ष्य

ग्वालियर, 20 सितंबर . Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में प्रस्तावित एक बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी (एसएडीए) का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ एक डिटेल्ड मीटिंग की और प्रोजेक्ट पर एक प्रजेंटेशन की समीक्षा की.

एक

इस दौरान Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से कहा, “तानसेन स्क्वायर तक 16 किमी की लाइन बिछाई जा रही है, जिसमें से लगभग 4 किमी पहले ही पूरा हो चुका है. बाकी 3.75 किमी और 2.5 किमी के हिस्सों पर काम अभी शुरू नहीं हुआ है. इसके साथ ही हम कुंवारी, आसन और सांक नदी पर तीन पुल बना रहे हैं. ये तीनों पुल लगभग 65 फीसदी पूरे हो चुके हैं. इसके बाद हम 1,500 मिलीमीटर व्यास वाली पाइपलाइन और सांक नदी पर बने पुल का भी इंस्पेक्शन करेंगे. पूरा प्रोजेक्ट 31 मार्च, 2027 तक पूरा हो जाना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि यह अंतिम रोडशो है. इसके बाद हम कंपनियों की सूची और उन्हें आवंटित की जा सकने वाली जमीन को अंतिम रूप देंगे. एक बार कंपनियों को जमीन आवंटित हो जाने के बाद, Chief Minister और मैं सभी कंपनी मालिकों के साथ संयुक्त रूप से बैठक करेंगे और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमि पूजन समारोह के लिए ग्वालियर में आपके सामने आएंगे.

उन्होंने बताया कि दिल्ली और Mumbai में आयोजित रोड शो के आधार पर अब तक 5,500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इससे लगभग 15,000 से 18,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

Union Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दौरे को लेकर लिखा कि ग्वालियर में एशिया का पहला टेलीकॉम कम्युनिकेशन मैन्युफैक्चरिंग जोन! आज, ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैगनेट सिटी (एसएडीए) में प्रस्तावित एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) के लिए चिन्हित भूमि का दूरसंचार विभाग के सचिव, केंद्र व राज्य Government के आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. एशिया के पहले एकीकृत टीएमजेड को दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और नवाचार के लिए अत्याधुनिक औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए एमओयू और Mumbai में निवेशकों के साथ बैठक के बाद अब हमारा लक्ष्य इस परियोजना को जमीन पर तेजी से उतारना और ग्वालियर के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है.

केके/वीसी

Leave a Comment