
औरंगाबाद, 20 सितंबर . बिहार के औरंगाबाद जिले में Police ने अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. Police ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मास्टर चाभी, एक रिंच, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के रहने वाले बताए गए हैं.
औरंगाबाद के Police अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने Sunday को बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं. नगर थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की सात घटनाओं के बाद Police अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. टीम को घटनाओं का उद्भेदन, आरोपियों की गिरफ्तारी और छीनी गई चेन की बरामदगी की जिम्मेदारी दी गई थी.
उन्होंने बताया कि एसआईटी ने घटनास्थलों के cctv फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान Police को पता चला कि सभी घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है. इसके बाद संदिग्धों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.
Police के अनुसार, 20 सितंबर को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य दोबारा चेन और पैसा छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए औरंगाबाद पहुंचे हैं. इसके बाद एसआईटी ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन्शु उर्फ अभय कुमार और हैरन कुमार के रूप में हुई है. दोनों जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के निवासी हैं.
Police अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा Jharkhand के कई जिलों में भी चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. Police के मुताबिक, आरोपियों का संबंध कोढ़ा गिरोह से है और उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में करीब 70 मामले दर्ज हैं. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ औरंगाबाद नगर थाना में चेन स्नैचिंग के सात मामले दर्ज हैं.
इसके अलावा, रोहतास जिले के नासरीगंज, कोचस, आयरकोठा, सासाराम नगर और बिक्रमगंज थाना क्षेत्रों में भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. मुंगेर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों के अलावा Jharkhand के थानों में भी इनके खिलाफ पूर्व से मामले दर्ज हैं. Police ने बताया कि कुछ मामलों में आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुके हैं.
एसपी ने बताया कि इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी और तलाश कर रही है. उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से औरंगाबाद शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
बता दें कि औरंगाबाद Police ने इससे पहले नगर थाना क्षेत्र से छीनी गई चार चेन भी बरामद की थीं. Police अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं और गिरोह के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
–
एमएनपी/डीकेपी