Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति का गौरव : सीएम मोहन यादव

गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति का गौरव : सीएम मोहन यादव

उज्जैन, 9 नवंबर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा को लेकर कहा है कि यह पूजा हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है . Chief Minister मोहन यादव ने Monday को गोवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला में विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा की. इस अवसर पर उन्होंने गौमाता को चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की.

इस मौके पर उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा का दिवस प्रकृति पूजा से जुड़ने का सनातन संस्कृति का गौरव है. आज से नया वर्ष भी प्रारंभ होता है, इसमें प्रकृति मुस्कुराती है और किसानों के जीवन में खुशहाली आती है. Chief Minister यादव ने आगे कहा कि नए दौर की नई व्यवस्था के साथ India की ऋषि परंपरा के अनुसार गोमाता से हमारा हज़ारों साल पुराना संबंध है. गोमाता में 33 कोटि देवताओं का आवास होता है. पशुपालन से किसानों के जीवन में भी समृद्धि आती है.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि हम सभी गोमाता की पूजा के साथ ही उनका पालन भी करें या गोपालन प्रबन्धन में योगदान अवश्य दें. उज्जैन में चल रही विकास कार्यों के क्रम में Chief Minister ने एक और घोषणा की और कहा कि उज्जैन में वाल्मिकी धाम परिसर के पास Police थाना खोला जाएगा. इसके लिए उज्जैन में 800 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी होगा. इसमें क्षिप्रा किनारे घाट के निर्माण तथा सिंहस्थ क्षेत्र में सड़क निर्माण भी किया जाएगा.

अगले साल होने वाले सिंहस्थ को लेकर Chief Minister मोहन यादव ने आमजन से अपील की है कि वे सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अपने आवास पर या अपनी खाली जगह पर पक्के या कच्चे अतिथि निवास बनाएं. समाज की सहभागिता से सिंहस्थ का आयोजन और भव्य एवं दिव्य होगा.

–

एसएनपी/पीएम

Share