Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

गोरखपुर में सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, कहा-नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं

गोरखपुर में सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, कहा नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं

गोरखपुर में सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, कहा-नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं

गोरखपुर, 19 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती. सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है. नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है. Government ने इस परंपरा को केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया है. मिशन शक्ति अभियान इसी संकल्प से प्रेरित है.

सीएम योगी ने Monday को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत की. इससे पहले उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार कुंवारी कन्याओं के पैर पखारे, तिलक लगाया, माला पहनाई और चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया. बटुकों का भी पूजन किया. Chief Minister ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा. पूजन के उपरांत कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए. इस अवसर पर साधु-संत और अन्य लोग उपस्थित रहे.

Chief Minister योगी ने कहा कि जगत जननी मां भगवती का नवम स्वरूप सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला है. महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से सनातन धर्मावलंबी मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं. बासंतिक और शारदीय नवरात्रि की परंपरा नारी के प्रति सर्वोच्च सम्मान का संदेश देती है. गोरखनाथ मंदिर की इस पावन परंपरा से जुड़कर कन्याओं का पूजन और उन्हें भोजन कराने का अवसर मिलना उनका सौभाग्य है.

उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है. महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था है, जहां महिला बीट Police अधिकारी अथवा उपनिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी उनकी समस्याएं सुनती हैं. महिलाओं की सहायता के लिए 1090 वीमेन हेल्पलाइन भी संचालित है.

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश Police में लगभग 10 हजार महिला कार्मिक थीं. आज यह संख्या बढ़कर करीब 45 हजार हो गई है. Police भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं. महिला Policeकर्मी प्रदेश में बेहतर सुरक्षा का माहौल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. Prime Minister मोदी की प्रेरणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी गरिमा तथा स्वावलंबन को नई दिशा दे रहे हैं. Chief Minister कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से स्नातक तक की शिक्षा के लिए विभिन्न चरणों में 25 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि Chief Minister सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है. अब तक पांच लाख से अधिक कन्याओं के विवाह इस योजना के माध्यम से संपन्न हो चुके हैं. प्रदेश में 54 हजार बीसी सखी ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं. ड्रोन दीदी और लखपति दीदी जैसे कार्यक्रमों से भी महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. Government बेटियों की शिक्षा, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है.

Chief Minister योगी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में प्रदेश के लगभग 45 हजार स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं. देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. मां विंध्यवासिनी धाम में कॉरिडोर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. Sunday को 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया. Monday को भी 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि शक्तिपीठ देवीपाटन, सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी पीठ और सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. शासन-प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं.

उन्होंने कहा कि Tuesday को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा. यह अधर्म, असत्य और अन्याय पर धर्म, सत्य और न्याय की विजय का उत्सव है. प्रभु श्रीराम की विजय का यह पर्व समाज को अपनी बुराइयों से मुक्त होने का संदेश देता है. रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ नशे, भ्रष्टाचार, अराजकता, असुरक्षा और आतंकवाद जैसी बुराइयों के खात्मे का भी संकल्प लेना चाहिए.

उन्होंने समाज की एकता को भंग कर राष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को बेनकाब करने का आह्वान किया. सीएम योगी ने कहा कि विजयादशमी पर रामलीला और पुतला दहन के आयोजनों के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के साथ सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. पर्व उत्साह और उमंग से मनाएं, लेकिन अनुशासन और सुरक्षा की अनदेखी न करें.

Chief Minister योगी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई देते हुए मां भगवती से सभी के सुख और समृद्धि की कामना की. विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे, भ्रष्टाचार, अराजकता और विभाजनकारी प्रवृत्तियों से मुक्त करने का संकल्प लेने का भी अवसर है.

–

विकेटी/एसके

Share