गृह मंत्रालय ने ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को घोषित किया आतंकी संगठन, अमित शाह बोले- जीरो टॉलरेंस की नीति जारी

New Delhi, 16 सितंबर . आतंकवाद के खिलाफ केंद्र Government ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)’ को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. अमित शाह ने लिखा, “आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के Prime Minister Narendra Modi के विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को यूएपीए के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है.”

उन्होंने बताया कि यह समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है, साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाता है. India के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए यह सिंडिकेट नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी प्रकाशित करता था.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत यह कार्रवाई की गई है. अधिनियम की पहली अनुसूची में आतंकवादी संगठनों की सूची है, जिसमें अब 45 संगठनों के बाद 46वें नंबर पर ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)’ को जोड़ा गया है.

अधिसूचना में कहा गया है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क का उद्देश्य देश के भोले-भाले युवाओं और स्थानीय अपराधियों को शामिल करके सीमा पार से हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी क्रियाकलापों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करना है.

Government ने यह भी बताया कि इस नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह संगठन भोले-भाले युवाओं को प्रलोभन देकर कट्टरपंथी बनाता है, उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्र-विरोधी कृत्यों के लिए संसाधन जुटाता है.

साथ ही, यह नेटवर्क विभिन्न डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके भड़काऊ संदेश प्रसारित करता है और लोक व्यवस्था भंग करने वाली हिंसक गतिविधियों के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देता है, जो देश की अखंडता के लिए गंभीर चुनौती है.

केंद्र Government ने स्पष्ट किया है कि उसे विश्वास है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकवाद में लिप्त है और India में आतंकवाद के कई कृत्यों में शामिल रहा है. इसी आधार पर यूएपीए की धारा 35 की उपधारा (1) के खंड (क) के तहत इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment