
Mumbai , 3 सितंबर . Gujarat Government द्वारा वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 से पहले देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित रोडशो में Thursday को शीर्ष कॉरपोरेट लीडर्स ने Gujarat को देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक बताया और राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की.
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ और प्रबंध निदेशक अनीश शाह ने कहा कि Gujarat देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक है और समूह की राज्य में कई उद्योगों में मौजूदगी है.
शाह ने Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, “Gujarat Government के साथ साझेदारी में हमारी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट Gujarat में है. Gujarat में क्लब महिंद्रा के हमारे पांच रिसॉर्ट हैं, वहां हमारा बड़ा रिन्यूएबल बिजनेस है और हमारे लाइफस्पेसेज बिजनेस का एक औद्योगिक पार्क भी वहां है.”
उन्होंने कहा कि रोडशो में बड़े औद्योगिक पार्कों, गिफ्ट सिटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिसॉर्ट्स और Gujarat की संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़े अवसरों पर चर्चा हुई.
इस बीच, स्वान एनर्जी के प्रबंध निदेशक निखिल वी. मर्चेंट ने कहा कि कंपनी Gujarat में मौजूदगी को लेकर बेहद संतुष्ट है और उन्होंने राज्य Government की सक्रिय नीतियों की सराहना की.
स्वान एनर्जी के Gujarat में तीन कारोबार हैं, जिसमें एक एलएनजी टर्मिनल, पिपावाव शिपयार्ड, जिसे अब स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता है, और नारोल में उसकी टेक्सटाइल मिल है.
मर्चेंट ने पत्रकारों से कहा, “तीनों कारोबार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और Government के समर्थन तथा सक्रिय नीतियों के साथ मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में रहेंगे.”
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने याद किया कि पहला वाइब्रेंट Gujarat रोडशो, जो तत्कालीन Chief Minister Narendra Modi के कार्यकाल में आयोजित हुआ था, इसी स्थान पर हुआ था.
उन्होंने कहा कि उन्हें इस स्थान पर दोबारा लौटकर Gujarat के वर्तमान Chief Minister भूपेंद्र पटेल से मिलकर खुशी हुई. उन्होंने पहले रोडशो के बाद से Gujarat द्वारा तय की गई विकास यात्रा का भी जिक्र किया.
आज का कार्यक्रम वीजीजीएस 2027 के लिए New Delhi में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के बाद हुआ है. Gujarat अपने प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन के अगले संस्करण की तैयारियों को तेज कर रहा है.
–
एबीएस