
New Delhi, 3 सितंबर . उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना Police ने हत्या के प्रयास के एक मामले का महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो किशोर (सीसीएल) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. Police ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, 2 सितंबर की रात करीब 10:21 बजे सुंदर नगरी के एच-ब्लॉक, गली नंबर-10 में चाकूबाजी की सूचना नंद नगरी थाने को मिली. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को परिजन इलाज के लिए पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए.
जांच के दौरान घायल अतुल (35), निवासी एच-ब्लॉक, सुंदर नगरी ने बताया कि 16 अगस्त को पतंग उड़ाने को लेकर उसकी नीरज और इलाके के दो अन्य लड़कों से कहासुनी हुई थी. बाद में मामला सुलझ गया था, लेकिन आरोपी उससे रंजिश रखने लगे.
अतुल के मुताबिक, 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था. इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए.
मामले में नंद नगरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत First Information Report संख्या 483/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.
एसएचओ इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में गठित Police टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में सुंदर नगरी निवासी नीरज (21) और दो किशोर शामिल हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 17 वर्ष 6 माह और 17 वर्ष 11 माह है.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया एक चाकू और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं. Police ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.
–
डीएससी