पंजाब में आप सरकार दिल्ली के लूट मॉडल को अपना रही हैं: प्रदीप भंडारी

New Delhi, 3 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) Government के खिलाफ अपना हमला तेज कर दिया है. पार्टी ने Chief Minister कार्यालय से जुड़े बिचौलियों के एक कथित नेटवर्क पर आरोप लगाया है जो पैसे के बदले दुष्कर्म के मामलों को ‘कमजोर’ या ‘हल्का’ करने का काम करते हैं. भाजपा ने सवाल किया कि क्या राज्य में कोई ‘लूट सिंडिकेट’ चल रहा है, जिसमें Chief Minister भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान शामिल हैं.

पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ऑडियो क्लिप सुनाए और दावा किया कि इनमें बिचौलियों को आरोपी के एक रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म के मामले पर बातचीत करते सुना जा सकता है, जिसमें वे Chief Minister की ओर से भरोसा दिला रहे हैं और उनका नाम ले रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि दूसरी ऑडियो रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर एक रकम ‘तय’ करने की बात हो रही थी, जबकि एक अन्य में उस पैसे को कई लोगों के बीच बांटने पर चर्चा की जा रही थी.

उन्होंने मांग की कि सीएम भगवंत मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल जवाब दें कि क्या पंजाब में दुष्कर्म के मामले ‘आप के लूट मॉडल’ का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी से शक और बढ़ रहा है और यह ‘गुनाह कबूलने’ जैसा लग रहा है.

उन्होंने दावा किया कि पंजाब के सीएम और उनकी पत्नी पर दुष्कर्म के मामलों को वापस लेने के लिए बिचौलियों के जरिए 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है.

गिरफ्तार किए गए गुरविंदर चहल के मामले का जिक्र करते हुए भंडारी ने केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की और ‘लूट सिंडिकेट’ के लिए जिम्मेदारी तय करने को भी कहा.

भाजपा प्रवक्ता ने आगे दावा किया कि सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि Chief Minister भगवंत मान पंजाब में कथित तौर पर लूट और भ्रष्टाचार का एक नया रैकेट चला रहे हैं और इसे उन्होंने ‘आप का लूट मॉडल’ कहा.

उन्होंने नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी) की रिपोर्ट का भी जिक्र किया और बताया कि मानवाधिकार संस्था ने पंजाब Government के मुख्य सचिव और पंजाब डीजीपी को पहले ही पत्र लिख दिया है.

भंडारी ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब में आप Government दिल्ली के लूट मॉडल को ही अपना रही है.

उन्होंने पूछा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को यह बताना होगा कि क्या वे दिल्ली के ‘शीश महल सिंडिकेट’ की तरह ही भ्रष्टाचार और लूट का सिंडिकेट चला रहे हैं. यह आप का नया लूट सिंडिकेट है, जिसमें आरोप है कि दुष्कर्म के केस वापस लेने के लिए Chief Minister का ऑफिस पैसे ले रहा है और सौदे कर रहा है.

एमएस/

Leave a Comment