गुजरात ने जापानी उद्योगपतियों को निवेश का दिया न्योता, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर फोकस

ओसाका, 19 अक्टूबर . Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने Monday को जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया.
ओसाका में आयोजित एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक में हर्ष संघवी ने जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ रणनीतिक साझेदारी और नए निवेश अवसरों पर चर्चा की. यह बैठक आगामी वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट से पहले Gujarat और जापान के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.
संघवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “जापान उगते सूरज की धरती है और Gujarat उभरते अवसरों की धरती है.” उन्होंने India और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का उल्लेख करते हुए व्यापार, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला.
उन्होंने कहा कि India और जापान के संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पारस्परिक विश्वास, सम्मान, साझा मूल्यों और सांस्कृतिक जुड़ाव पर भी आधारित हैं.
संघवी ने दोनों देशों के संबंधों को पुरानी और मजबूत मित्रता बताते हुए कहा कि आर्थिक सहयोग को और आगे बढ़ाने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं.
उन्होंने Gujarat की आर्थिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य देश की कुल आबादी का लगभग पांच प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन India के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उसका योगदान आठ प्रतिशत से अधिक है.
उन्होंने बताया कि Gujarat देश के कुल औद्योगिक उत्पादन का लगभग 18 प्रतिशत योगदान देता है, जबकि India के करीब एक-तिहाई निर्यात की उत्पत्ति भी इसी राज्य से होती है.
संघवी ने कहा कि Gujarat के बंदरगाह देश के लगभग 40 प्रतिशत माल ढुलाई का संचालन करते हैं, जबकि राज्य में उपयोग होने वाली ऊर्जा का 65 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय स्रोतों से आता है.
उन्होंने कहा, “Gujarat गति, पैमाने और स्थिरता का प्रतीक है.” उन्होंने राज्य की पारदर्शी नीतियों और तेज निर्णय प्रक्रिया को निवेशकों के लिए अनुकूल बताया.
उपChief Minister ने Gujarat को India का प्रवेश द्वार और India को वैश्विक बाजारों का प्रवेश द्वार बताया.
जापान और Gujarat के बीच पहले से मौजूद सहयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने सुजुकी की मौजूदगी, बुलेट ट्रेन परियोजना और जापानी औद्योगिक पार्कों को दोनों पक्षों के मजबूत संबंधों के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया.
उन्होंने कहा कि Gujarat तेजी से उन्नत उद्योगों का केंद्र बन रहा है. सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में जापान की तकनीकी क्षमता और Gujarat की प्रतिभा मिलकर नए अवसर पैदा कर सकती है.
संघवी ने जापानी निवेशकों को वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, “आइए, Gujarat को देखिए, निवेश कीजिए और हमारे साथ आगे बढ़िए.”
राज्य Government के अनुसार, ओसाका कार्यक्रम के दौरान निवेशकों के साथ 11 व्यक्तिगत बैठकों के अलावा हर्ष संघवी की अध्यक्षता में एक राउंडटेबल सम्मेलन भी आयोजित किया गया.
इस अवसर पर जापानी उद्योगपतियों को वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया, ताकि दोनों पक्षों के बीच निवेश और औद्योगिक सहयोग को और मजबूत किया जा सके.
–
एएमटी/डीकेपी


