गुजरात के कच्छ में ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

कच्छ, 9 अक्टूबर . Gujarat के कच्छ में एक गंभीर दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी सामने आई कि एक ट्रक ने मजदूरों को ले जा रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह दुर्घटना Thursday देर रात कच्छ के खावड़ा में ‘अरी पार्क’ के पास हुई. अधिकारियों ने बताया कि पिकअप वाहन में 15 से अधिक मजदूर सवार थे. सभी लोग अपने घर के लिए लौट रहे थे. इसी बीच पिकअप गाड़ी ओवरटेक कर रही थी औरउसकी टक्कर हो गई. एक ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मारी.

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों की मदद की. इसके साथ ही, Police को घटना की सूचना दी गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं.

Police टीम ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारियों के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए खवाड़ा से भुज भेजा गया है.

वहीं, यह पता चला है कि आरई पार्क इलाके में इस तरह का यह पहला बड़ा हादसा है. फिलहाल, Police ने हादसे की आगे की जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, Tuesday को भावनगर जिले में दो वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हुई. यह हादसा भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था, जहां किनारे सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रेलर गाड़ी से एसयूवी टकराई. एसयूवी सवार लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड में काम पर जा रहे थे.

Police के अनुसार, एसयूवी भावनगर से अलंग की ओर जा रही थी, तभी वह सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई. ट्रेलर हाईवे की सर्विस रोड पर त्रापाज गांव के पास खड़ा था, तभी उसके पीछे आ रही बोलेरो उससे टकरा गई. Police अधीक्षक (एसपी) नितेश पांडे ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई.

–

डीसीएच/

Leave a Comment