गिरिडीह में चार साल के बच्चे को लेकर 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

गिरिडीह, 22 अक्टूबर . Jharkhand के गिरिडीह जिले में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच Thursday को एक युवक अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. Police और प्रशासन की टीम ने करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया. युवक की पहचान महादेव तिवारी के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, Thursday सुबह करीब 10 बजे लोगों ने उसे बच्चे के साथ पानी टंकी के ऊपरी हिस्से पर देखा. इतनी ऊंचाई पर छोटे बच्चे को देखकर लोग चिंतित हो गए और मौके पर भीड़ जुटने लगी. लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना Police मौके पर पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार खुद टंकी पर चढ़े और युवक को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत के बावजूद युवक नीचे नहीं उतरा.
इस दौरान Police और स्थानीय लोग बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे. इसके बाद अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए युवक से बात की और उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की. प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि पहले वह बच्चे के साथ नीचे उतरे, फिर उसकी पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए बातचीत की जाएगी. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. बाद में पानी टंकी के पास एक पेड़ के नीचे युवक के गोतिया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक जमीन विवाद और Thursday सुबह पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद युवक ने यह कदम उठाया. स्थानीय लोगों ने युवक के शराब के नशे में होने की बात भी कही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
–
एसएनसी/डीकेपी


